
NDPS एक्ट के मामलों में लगातार शिकंजा, नशे के नेटवर्क पर प्रहार
दुर्ग | दुर्ग पुलिस द्वारा ऑपरेशन विश्वास के तहत नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ लगातार सख्त कार्रवाई जारी है। इसी कड़ी में दो अलग-अलग एनडीपीएस एक्ट के मामलों में फरार चल रहे 2 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। इससे पहले इन मामलों में 13 आरोपी और 2 अपचारी बालकों की गिरफ्तारी हो चुकी है।
खुर्सीपार मामला: नशीली कैप्सूल की अवैध बिक्री का भंडाफोड़
खुर्सीपार थाना क्षेत्र के आईटीआई ग्राउंड में नशीली कैप्सूल व टैबलेट की अवैध बिक्री की सूचना पर पुलिस ने घेराबंदी कर कार्रवाई की थी। मौके से कुल करीब 2,044 नशीली कैप्सूल,
-
6 मोबाइल फोन
-
नगद राशि
-
एक बिना नंबर मोटरसाइकिल
-
टाइटन घड़ी
बरामद की गई थी।
इस मामले में पहले ही रजनीश पांडे, विपिन जेम्स, श्याम कन्हैया विश्वकर्मा, रणजीत राम, अभिजीत साहू, अरबाज खान उर्फ बाबू सहित अन्य आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका था।
फरार आरोपी मोनू सिंह उर्फ मैना (22 वर्ष, खुर्सीपार) को मुखबिर की सूचना पर घेराबंदी कर गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया।
पुरानी भिलाई मामला: सिंथेटिक चिट्टा सेवन करते रंगे हाथ पकड़े गए
दिनांक 26 दिसंबर 2025 को पुरानी भिलाई थाना क्षेत्र के सिरसा भाठा, मेहंदी बाड़ी के पास संदिग्ध गतिविधि की सूचना पर पुलिस और एसीसीयू की संयुक्त टीम ने छापा मारा।
मौके पर हुण्डई वरना कार (CG-05-LW-6628) में बैठे आरोपी सिंथेटिक हिरोइन (चिट्टा) का सेवन करते हुए पाए गए।
कार से कुल 10.7 मिलीग्राम चिट्टा,
-
एल्युमिनियम फॉइल
-
लाइटर
-
6 मोबाइल
-
हुंडई वरना कार
जप्त की गई थी, जिसकी कुल अनुमानित कीमत लगभग 10 लाख रुपये आंकी गई।
फरार आरोपी राज सिंह उर्फ शेरू भी गिरफ्तार
इस प्रकरण में फरार चल रहे आरोपी राज सिंह उर्फ शेरू (35 वर्ष), निवासी एचसीएल कॉलोनी खुर्सीपार को भी मुखबिर की सूचना पर गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा गया।
दुर्ग पुलिस का सख्त संदेश
दुर्ग पुलिस ने स्पष्ट किया है कि अवैध नशीली दवाओं, चिट्टा और मादक पदार्थों की खरीद-फरोख्त में लिप्त किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा। ऑपरेशन विश्वास के तहत आगे भी सख्त और सतत कार्रवाई जारी रहेगी।
संपूर्ण खबरों के लिए क्लिक करे




