
युवकों से उतरवाए गए लोहे के कड़े, 400 से अधिक कड़े जब्त
दुर्ग | 09 जनवरी 2026। नंदनी नगर क्षेत्र में आयोजित मड़ई मेला 2026 को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए दुर्ग पुलिस द्वारा विशेष सतर्कता और सुरक्षा व्यवस्था की गई थी। इसी दौरान पुलिस ने असामाजिक गतिविधियों पर रोक लगाने के उद्देश्य से विशेष अभियान चलाया, जिसमें बड़ी संख्या में लोहे के कड़े जब्त किए गए।
मेला अवधि में चला विशेष पुलिस अभियान
दिनांक 07 जनवरी से 09 जनवरी 2026 तक नंदनी नगर थाना क्षेत्र में पुलिस द्वारा संदिग्धों और असामाजिक तत्वों पर लगातार नजर रखी जा रही थी। मेला परिसर और आसपास के इलाकों में गश्त बढ़ाई गई थी ताकि किसी भी प्रकार की आपराधिक घटना को रोका जा सके।
लोहे के कड़े पहनकर घूम रहे थे युवक
अभियान के दौरान पुलिस ने देखा कि कुछ युवक बड़े-बड़े लोहे के कड़े पहनकर मेला परिसर में घूम रहे थे, जिससे कानून-व्यवस्था प्रभावित होने की आशंका थी। पुलिस ने ऐसे युवकों को तत्काल रोका और लोहे के कड़े उतरवाकर उन्हें कड़ी हिदायत दी।
400 से अधिक लोहे के कड़े किए गए जब्त
पुलिस की इस कार्रवाई में करीब 400 लोहे के कड़े जब्त किए गए हैं। अधिकारियों के अनुसार, यह कदम मेला परिसर में भयमुक्त वातावरण बनाए रखने और संभावित अपराधों की रोकथाम के लिए उठाया गया।
पुलिस कार्रवाई से बढ़ा आमजन का भरोसा
दुर्ग पुलिस की इस सख्त और समय पर की गई कार्रवाई से स्थानीय नागरिकों और मेला में आए लोगों का पुलिस के प्रति विश्वास और अधिक मजबूत हुआ है। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि भविष्य में भी इस तरह के आयोजनों में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए सख्त कदम उठाए जाते रहेंगे।
संपूर्ण खबरों के लिए क्लिक करे




