व्यापार

Gold Returns: सोने ने 2025 में दिया 73.45% का बंपर रिटर्न, अब 2026 में कैसी रहेगी चाल, जानें एक्सपर्ट की राय…

Gold Price Outlook: पिछले साल की तरह, इस साल भी सोने की कीमतों में तेजी देखी जा रही है। हालांकि, इस साल के शुरुआती 10 दिनों में सोने की कीमतें एक लिमिट में रहकर ही बढ़ी हैं। 31 दिसंबर, 2025 को दिल्ली के सर्राफा बाजार में सोने की कीमत 1,37,700 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुई थी।

जबकि 1 जनवरी, 2026 को सोने का भाव तेजी के साथ 1,38,340 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया था। शुक्रवार, 9 जनवरी को दिल्ली के सर्राफा बाजार में सोने की कीमत 1200 रुपये की तेजी के साथ 1,41,700 रुपये प्रति 10 ग्राम के नए उच्च स्तर पर बंद हुई। पिछले साल 31 दिसंबर की तुलना में सोने की कीमतों में अभी तक 4000 रुपये यानी लगभग 3 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई है।

2026 में कहां तक पहुंच सकती हैं सोने की कीमतें

केडिया एडवाइजरी के डायरेक्टर और जाने-माने एक्सपर्ट अजय केडिया ने बताया कि भू-राजनीतिक तनाव और अमेरिकी आंकड़ों के बीच एक सुरक्षित निवेश के तौर पर सोने की डिमांड में तेजी जारी रहेगी, जिससे कीमतों में आगे भी बढ़ोतरी होती रहेगी।

अजय केडिया ने बताया कि इस साल सोने की कीमतों में, पिछले साल की तरह तेजी नहीं दिखेगी। हालांकि, उन्होंने कहा कि इस साल सोने के भाव 20 से 25 प्रतिशत तक बढ़ सकते हैं और ये 1,65,000 रुपये से 1,75,000 रुपये प्रति 10 ग्राम तक पहुंच सकते हैं। यानी, सोने की कीमतें अपने करेंट लेवल से लगभग 35,000 रुपये तक ऊपर पहुंच सकती हैं।

अमेरिकी कार्रवाई पर टिकीं निवेशकों की पैनी नजरें

बताते चलें कि वेनेजुएला के खिलाफ अमेरिका की कार्रवाई के बाद अब पूरी दुनिया की नजरें ईरान के खिलाफ अमेरिकी कार्रवाई पर टिकी हुई हैं।

दरअसल, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ईरान को लेकर कई चेतावनी जारी कर चुके हैं और निवेशक इस पूरे घटनाक्रम पर पैनी नजर बनाए हुए हैं।

इसके साथ ही, निवेशक ट्रंप द्वारा टैरिफ लगाए जाने के फैसलों पर अमेरिका के सुप्रीम कोर्ट के फैसले से पहले खास घटनाओं के जोखिमों और अनुमानित उतार-चढ़ाव से बचने के लिए खुद को तैयार कर रहे हैं।

संपूर्ण खबरों के लिए क्लिक करे

https://jantakikalam.com

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button