छत्तीसगढ़दुर्ग

नेहरू नगर चौक की जाम समस्या पर दुर्ग यातायात पुलिस से नागरिकों की अहम बैठक…

दुर्ग । नेहरू नगर चौक की यातायात व्यवस्था को लेकर वहाँ के आम नागरिकों द्वारा आज दिनांक को यातायात पुलिस दुर्ग से संपर्क कर चर्चा की गई। नागरिकों ने अवगत कराया कि *व्यस्त समय में चौक पर जाम की स्थिति निर्मित हो जाती है, जिससे आमजन को असुविधा होती है।

इस संबंध में नागरिकों द्वारा कहाँ गया की पूर्व में नेहरू नगर और सेक्टर की और को जोड़ने बनाये गये ओवर ब्रिज को गलत डिजाइन किया जिसे ओवर ब्रिज का उपयोग कम और आम नागरिक चौक का उपयोग ज्यादा करते हैं नेहरू नगर और गुरुद्वारा तिराहा लगातार 300 मीटर की दूरी में दो सिग्नल का भी होना जाम का प्रमुख कारण बताया गया।

सिमिति के सदस्यो द्वारा गुरुद्वारा तिराहा को गुरुद्वारा की ओर बंद मार्ग की खोलने की चर्चा पर यातायात पुलिस द्वारा बताया की उस मार्ग को खोलने पर एक्सीडेंट की संख्या बढ़ने पर वो स्थान ब्लैक स्पॉट बन गया था इस लिए उस मार्ग को बंद किया गया हैं।

यातायात पुलिस दुर्ग द्वारा नागरिकों की समस्याओं को गंभीरता से सुनते हुए आश्वासन दिया गया कि *यातायात व्यवस्था के सुधार हेतु संबंधित विभागों से समन्वय कर आवश्यक परीक्षण एवं कार्रवाई की जाएगी, और आम नागरिक के दिये गये सुझाव को संबंधित विभाग से चर्चा कर इसे जल्द से जल्द नेहरू नगर चौक को आगे कोसानाला के पास स्थापित कर नये चौक का निर्माण किया जाये, ताकि जाम की समस्या से राहत मिल सके और यातायात सुचारु रूप से संचालित हो।

आम नागरिक द्वारा सुझाव दिया गया की नेहरू नगर चौक को बंद कर कोसानाला के पास नये सिग्नल लगाने का सुझाव दिया गया। उक्त चर्चा के दौरान एसोसिएशन की ओर से उपाध्यक्ष बसंत चौबे, महासचिव देविंदर सिंह भाटिया, सह-सचिव सतीश अग्रवाल, प्रवीण अग्रवाल, कार्यकारिणी सदस्य दिनेश सिंघल, यतींद्र पुरंग, आर.सी. सिंह एवं अरुण उपस्थिति रहे।

संपूर्ण खबरों के लिए क्लिक करे

https://jantakikalam.com

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button