
सेल-भिलाई इस्पात संयंत्र (बीएसपी) में 07 से 10 जनवरी 2026 तक बीएमडीसी, सेक्टर-7 में “बेसिक प्रोजेक्ट मैनेजमेंट” विषय पर आधारित चार दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। इसका उद्देश्य प्रबंधकों में परियोजना प्रबंधन से जुड़ी व्यावसायिक क्षमताओं को सुदृढ़ करना तथा समयबद्ध एवं प्रभावी परियोजना निष्पादन को प्रोत्साहित करना है।
इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में भिलाई इस्पात संयंत्र सहित अन्य सेल इकाइयों—बीएसएल, आरएसपी, डीएसपी, एसजीडब्ल्यू कुल्टी, एमआईओएम, केआईओएम एवं कुटेश्वर माइंस से कुल 25 प्रतिभागी भाग ले रहे हैं। कार्यक्रम का आयोजन भिलाई इस्पात संयंत्र के मानव संसाधन – ज्ञानार्जन एवं विकास विभाग द्वारा एमटीआई, रांची के सहयोग से किया जा रहा है।
कार्यपालक निदेशक (परियोजनाएं), आईएसपी एवं डीएसपी, अमित रंजन दासगुप्ता, महाप्रबंधक (परियोजनाएं), बीएसएल सुधीर कुमार, पूर्व कार्यपालक निदेशक (कार्मिक एवं प्रशासन), बीएसएल मुकुल प्रसाद तथा सहायक प्रबंधक (सेफ्टी), प्रोपेन प्लांट, बीएसपी ए. नागेंद्र द्वारा कार्यक्रम के तकनीकी सत्र का संचालन किया जा रहा हैं।
07 जनवरी 2026 को प्रशिक्षण कार्यक्रम के उद्घाटन सत्र में कार्यपालक निदेशक (परियोजनाएं) प्रबीर कुमार सरकार मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। श्री सरकार ने अपने संबोधन में परियोजनाओं के समयबद्ध निष्पादन, संसाधनों के कुशल उपयोग तथा संरचित परियोजना प्रबंधन पद्धतियों के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि संगठित योजना, सतत समीक्षा एवं समन्वय के माध्यम से ही बेहतर परियोजना परिणाम सुनिश्चित किए जा सकते हैं।
कार्यक्रम में उपस्थित पूर्व कार्यपालक निदेशक (परियोजनाएं), आईएसपी एवं डीएसपी, अमित रंजन दासगुप्ता ने बड़े पैमाने की परियोजनाओं के निष्पादन में अपने दीर्घ अनुभव से महत्वपूर्ण अंतर्दृष्टि प्रदान की तथा अनुशासित परियोजना योजना, निगरानी एवं समीक्षा तंत्र के महत्व पर बल दिया।
महाप्रबंधक (एचआर–एलएंडडी), एमटीआई रांची, एस. के. मलिक ने संरचित अधिगम की आवश्यकता पर बल देते हुए परियोजना प्रबंधन के विभिन्न पहलुओं पर अपने व्यापक अनुभव के आधार पर व्यावहारिक दृष्टिकोण साझा किए।
इस अवसर पर महाप्रबंधक प्रभारी एस. के. श्रीवास्तव ने प्रतिभागियों को संबोधित करते हुए संगठनात्मक उत्कृष्टता प्राप्त करने में सतत क्षमता निर्माण एवं अधिगम की भूमिका को रेखांकित किया। इस प्रशिक्षण कार्यक्रम का समन्वयन महाप्रबंधक (एचआर–एलएंडडी), एमटीआई रांची, एस. के. मलिक एवं महाप्रबंधक (एचआर–एलएंडडी) सौरभ वार्ष्णेय द्वारा किया जा रहा है। कार्यक्रम का संचालन उप प्रबंधक (एचआर–एलएंडडी) जोजन जोस ने किया तथा सौरभ वार्ष्णेय ने धन्यवाद ज्ञापित किया।
संपूर्ण खबरों के लिए क्लिक करे




