
दुर्ग – आज दिनांक 08.01.2026 को विजय अग्रवाल वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, जिला दुर्ग द्वारा रात्रि 08.00 बजे पुलिस कण्ट्रोल रूम, सेक्टर-6 भिलाई में जिले के समस्त थाना/चौकी के कार्यरत कोर्ट मोहर्रिर/कोर्ट आरक्षको की बैठक ली गई l
बैठक में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा चिन्हित अपराध योजना के अंतर्गत चयनित अपराधों में दर्ज प्रथम सूचना पत्र से लेकर अंतिम विचारण तक की जानकारी रखने, संबंधित अपराधों के रजिस्टर संधारण करने हिदायत दिया गया।
बैठक के दौरान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा संबंधित कर्मचारियों को निगरानी गुंडा बदमाशों एवं गंभीर अपराध में संलिप्त आरोपियों के जमानत निरस्तीकरण के प्रक्रिया के बारे में भी समझाया गयाl बैठक में दौरान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अभिषेक झा एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण मणि शंकर चंद्रा व जिले के समस्त थाना/चौकी के कोर्ट मोहर्रिर/आरक्षक उपस्थित रहे l
संपूर्ण खबरों के लिए क्लिक करे




