खान-पान और स्वास्थ्यहेल्‍थ

मोरिंगा पाउडर और जूस कितने दिनों तक पीना चाहिए, कितनी मात्रा में और किस समय पीना चाहिए?

How To Use Moringa Powder: आयुर्वेद के अनुसार मोरिंगा एक बेहद शक्तिशाली औषधि है जिसे हिंदी में सहजन कहा जाता है। मोरिंगा के पत्तों में कई प्रकार के पोषक तत्व पाए जाते हैं जैसे प्रोटीन, कैल्शियम, आयरन, एंटीऑक्सीडेंट, विटामिन A और विटामिन C होता है। मोरिंगा पाउडर और मोरिंगा जूस के फायदों के बारे में काफी लोग जानना चाहते हैं।

ये इन दिनों सबसे हेल्दी ड्रिंक में शामिल है। लेकिन मोरिंगा का पाउडर या जूस कितने दिनों तक पीना चाहिए और कितनी मात्रा में इसका सेवन करें, ये जानना भी आपके लिए जरूरी है। क्योंकि कई बार ज्यादा फायदे पाने के चक्कर में लोग इसका जरूरत से ज्यादा सेवन करने लगते हैं। जिससे आपको नुकसान भी हो सकता है।

मोरिंगा पाउडर और जूस कितने दिनों तक पीना चाहिए?

आशा आयुर्वेदा की डायरेक्टर और स्त्री रोग विशेषज्ञ आयुर्वेदिक डॉक्टर चंचल शर्मा ने बताया, आयुर्वेद में मोरिंगा पाउडर और जूस का इस्तेमाल एक सीमित मात्रा में ही करने की सलाह दी गई है। अगर आप सिर्फ स्वस्थ रहने के लिए और इम्यूनिटी बूस्ट करने के लिए मोरिंगा पाउडर या जूस पी रहे हैं तो लगातार 30–45 दिन तक इसका सेवन करना चाहिए।

जिन लोगों को एनीमिया, कमजोरी और थकान है उन्हें 45–60 दिन तक मोरिंगा पाउडर का इस्तेमाल करना चाहिए। शरीर से विषाक्त पदार्थों को बाहर निकालने और मेटाबॉलिज्म में सुधार लाने के लिए आप इसका सेवन 21–30 दिन तक कर सकते हैं।

विशेषज्ञों का ऐसा मानना है कि अगर आप लगातार 2 महीने तक मोरिंगा का सेवन करते हैं तो शरीर के अंदर गर्मी बढ़ जाती है इसलिए हर 2 महीने में 10-15 दिन का ब्रेक ले लेना चाहिए। उसके बाद आप दोबारा इसका सेवन शुरू कर सकते हैं।

1 दिन में कितना मोरिंगा पाउडर खाना चाहिए?

अगर आप पहली बार मोरिंगा पाउडर का सेवन करने वाले हैं तो प्रतिदिन आधे चम्मच से शुरुआत करें फिर कुछ दिनों में आप इसकी मात्रा बढ़ाकर एक चम्मच रोजाना कर सकते हैं, लेकिन ध्यान रखें कि डेढ़ चम्मच से ज्यादा मोरिंगा का इस्तेमाल एक दिन में न करें। इसे आप हल्के गुनगुने पानी के साथ या छाछ में मिलाकर या किसी प्रकार के जूस के साथ मिलाकर सुबह खाली पेट में ले सकते हैं।

मोरिंगा सेवन के प्रमुख फायदे

  • इसके सेवन से आपकी इम्यूनिटी को मजबूत होती है जिससे आपकी रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है।
  • इसमें मौजूद आयरन हीमोग्लोबिन बढ़ाने में मदद करता है, जिससे एनीमिया जैसे रोगों में लाभ होता है।
  • मोरिंगा ह्रदय रोगियों के लिए बहुत लाभदायक है। इससे आपका ब्लड शुगर और कोलेस्ट्रॉल संतुलित रहता है।
  • इसके सेवन से पाचन तंत्र में सुधार होता है और गैस, कब्ज आदि जैसी समस्या में राहत मिलता है।
  • हॉर्मोन को संतुलित रखता है और थकान को कम करता है।

किन लोगों को नहीं खाना चाहिए मोरिंगा?

  • गर्भवती महिला और स्तनपान कराने वाली महिलाओं को मोरिंगा के सेवन से सावधानी बरतनी चाहिए।
  • जिनका पित्त बढ़ा हुआ रहता है।
  • जिनका थायरॉइड या ब्लड प्रेशर बढ़ा हुआ है।

संपूर्ण खबरों के लिए क्लिक करे

https://jantakikalam.com

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button