अपराधछत्तीसगढ़

कल्याण स्नातकोत्तर महाविद्यालय भिलाई के अंदर घुसकर शासकीय संपत्ति को तोड़ फोड़ कर उत्पात मचाने वाला 1 और आरोपी गिरफ्तार

दुर्ग – कल्याण महाविद्यालय भिलाई के प्राचार्य ने थानाभिलाई नगर में शिकायत प्रस्तुत किया था कि दिनांक 9.12.2025 को कल्याण स्नातकोत्तर महाविद्यालय सेक्टर 7 भिलाई नगर के प्राचार्य कक्ष में परीक्षा का फॉर्म परीक्षण और हस्ताक्षर का कार्य चल रहा था तभी महाविद्यालय के पूर्व छात्र आकाश कनौजिया, दीपक पाल, आनंद यदु, नितेश गुप्ता, आशीष कालो, भौमित पटेल, अंशुल शर्मा एवं अन्य छात्र एकराय होकर महाविद्यालय के अंदर अनाधिकृत रूप से प्रवेश कर अश्लील गाली गुप्ता करते हुएl

प्राचार्य के टेबल में रखें शासकीय दस्तावेज को उठाकर फेंक दिए थे और दस्तावेज फाड़ कर स्याही डाल कर खराब कर दिए थे जिससे शासकीय दस्तावेज की क्षति हुई थी एवं शासकीय संपत्ति को तोड़ फोड़ कर नुकसान पहुंचाए था आरोपितों द्वारा जूते का माला बनाकर प्राचार्य को पहनाने का प्रयास कर रहे थे, साथ ही प्राचार्य के नेम प्लेट पर स्याही फेंका जाकर विद्रूपित किया गया था एवं कार्यालय के अंदर धक्का मुक्ति करते हुए उपद्रव किया गया था l

जिससे महाविद्यालय के कार्यरत स्टाफ में भय व्याप्त हो गया था प्रार्थी की रिपोर्ट पर थाना भिलाई नगर में धारा 191(2), 221, 296, 324(1) बी.एन.एस के तहत अपराध पंजीबद्ध कर आरोपियों की पता तलाशी की जा रही थी, प्रकरण में आकाश कन्नौजिया सहित 3 आरोपी को पूर्व में गिरफ्तार किया जा चुका हैl

प्रकरण की विवेचना के दौरान पाया गया कि घटना का मुख्य षड्यंत्रकर्ता नितेश गुप्ता उर्फ निक्कू है जो पूर्व में महाविद्यालय में मानसेवी शिक्षक के रूप में कार्य कर चुका है आज दिनांक 5-1 -2026 को आरोपी नितेश गुप्ता उर्फ निक्कू को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया l

गिरफ्तार आरोपी :-

नितेश गुप्ता उर्फ निक्कू उम्र साल निवासी चंद्र नगर कोहका सुपेला

संपूर्ण खबरों के लिए क्लिक करे

https://jantakikalam.com

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button