छत्तीसगढ़भिलाई

भिलाई इस्पात संयंत्र में ऑनलाइन टूर एडवांस एवं बिल आवेदन प्रणाली का शुभारंभ…

भिलाई इस्पात संयंत्र के डिजिटल परिवर्तन की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए सी एंड आईटी विभाग द्वारा ऑनलाइन टूर एडवांस एवं बिल आवेदन प्रणाली का सफलतापूर्वक विनिर्माण किया गया है। इस नवीन डिजिटल प्रणाली का उद्घाटन दिनांक 05 जनवरी 2026 को कार्यपालक निदेशक (वित्त एवं लेखा) प्रवीण निगम एवं कार्यपालक निदेशक (मानव संसाधन) पवन कुमार द्वारा किया गया।

कार्यपालक निदेशकगण ने इस पहल की सराहना करते हुए इसे कर्मचारी-हितैषी, पारदर्शी एवं प्रभावी समाधान बताया। उन्होंने कहा कि यह प्रणाली न केवल कार्य प्रक्रियाओं को सरल बनाएगी, बल्कि कर्मचारियों के समय एवं संसाधनों की भी बचत सुनिश्चित करेगी।

इस नई डिजिटल प्रणाली के माध्यम से कर्मचारी अब टूर एडवांस एवं टूर बिल के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे। इससे वेतन विभाग में भौतिक रूप से आवेदन जमा करने की आवश्यकता समाप्त हो जाएगी। साथ ही आवेदन की प्रत्येक अवस्था में पारदर्शिता, वास्तविक समय में स्थिति की जानकारी, न्यूनतम मानवीय हस्तक्षेप तथा त्वरित निपटान सुनिश्चित होगा, जिससे प्रशासनिक दक्षता में उल्लेखनीय वृद्धि होगी।

यह प्रणाली सी एंड आईटी विभाग द्वारा महाप्रबंधक (सी एंड आईटी) संदीप झा के मार्गदर्शन में विकसित की गई है। इसके विकास कार्य में वरिष्ठ प्रबंधक इरफान सिद्दीकी तथा इंजीनियरिंग एसोसिएट सुश्री शिवानी वज़ालवार का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

कार्यक्रम में मुख्य महाप्रबंधक (सी एंड आईटी) समीर गुप्ता, मुख्य महाप्रबंधक (वित्त एवं लेखा) पी.के. चोखानी, महाप्रबंधक प्रभारी (मानव संसाधन) जे.एन. ठाकुर, महाप्रबंधक सुश्री नीना जायसवाल सहित सी एंड आईटी, वित्त एवं लेखा तथा मानव संसाधन विभाग के अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन महाप्रबंधक (सी एंड आईटी) संदीप झा द्वारा किया गया।

संपूर्ण खबरों के लिए क्लिक करे

https://jantakikalam.com

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button