छत्तीसगढ़दुर्ग

प्रियदर्शिनी परिसर सब-स्टेशन में 05 एमवीए का नया ट्रांसफार्मर चार्ज, 06 हजार से अधिक उपभोक्ताओं को मिलेगी गुणवत्तापूर्ण बिजली…

दुर्ग – छत्तीसगढ़ स्टेट पॉवर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड दुर्ग क्षेत्र ने मुख्यमंत्री अधोसंरचना विकास योजना के तहत सुपेला जोन के अंतर्गत 33/11 के.व्ही. प्रियदर्शिनी परिसर सब-स्टेशन में दिनांक 31 दिसंबर 2025 को 05 एमवीए का अतिरिक्त पॉवर ट्रांसफार्मर सफलतापूर्वक स्थापित कर, वहां के रहवासियों को नये वर्ष की सौगात दी है।

इस नए ट्रांसफार्मर के चार्ज होने से क्षेत्र की विद्युत क्षमता में काफी इजाफा हुआ है, जिससे उपभोक्ताओं को गुणवत्तापूर्ण एवं निर्बाध बिजली की आपूर्ति की जा सकेगी। उक्त कार्य 99 लाख 92 हजार रुपए की लागत से पूर्ण किया गया। प्रियदर्शिनी परिसर सब-स्टेशन में पहले से ही 05 एमवीए के दो ट्रांसफार्मर कार्य कर रहे थे।

अब तीसरे ट्रांसफार्मर की स्थापना के बाद सब-स्टेशन की कुल क्षमता बढ़कर 15 एमवीए हो गई है। छत्तीसगढ़ स्टेट पॉवर डिस्ट्रब्यूशन कंपनी लिमिटेड, दुर्ग क्षेत्र के मुख्य अभियंता संजय खंडेलवाल ने बताया कि सब-स्टेशन की क्षमता बढ़ने से भिलाई के प्रमुख क्षेत्रों के निवासियों को बेहतर और निर्बाध बिजली आपूर्ति सुनिश्चित होगी।

इससे मुख्य रुप से प्रियदर्शिनी परिसर, दक्षिण गंगोत्री, आकाश गंगा, संजय नगर, कोसा नगर, राधिका नगर, सुपेला तथा आसपास के क्षेत्रों के लगभग 06 हजार से अधिक उपभोक्ता इस नई स्थापना से सीधे तौर पर लाभान्वित होंगे। विभाग के इस कदम से क्षेत्र के निवासियों ने हर्ष व्यक्त किया है, क्योंकि बढ़ते लोड के कारण होने वाले ट्रिपिंग की समस्या समाप्त हो जाएगी।

श्री खंडेलवाल ने इस महत्वपूर्ण कार्य को सफलतापूर्वक पूर्ण करने के लिए अधीक्षण अभियंता शहर वृत्त जे.जगन्नाथ प्रसाद, कार्यपालन अभियंता एस.के.रॉय, डी.के.भारती, नवीन कुमार राठी, श्रीमती दुर्गेश नंदिनी सहित सहायक अभियंताओं दिनेश कुमार गुप्ता, डी.के.साहू, श्रीमती मोनिका नायर, श्रीमती रुचि दवे तथा उनकी पूरी टीम को बधाई दी है। उन्होंने कहा कि पॉवर कंपनी के अधिकारी एवं कर्मचारी उपभोक्ताओं तक गुणवत्तापूर्ण बिजली पहुंचाने के लिए समर्पित होकर कार्य कर रहें हैं।

संपूर्ण खबरों के लिए क्लिक करे

https://jantakikalam.com

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button