
शिवपुरी स्टेडियम, जामुल में प्यारे श्री राधाकृष्ण संस्कार मंच एवं समस्त ग्रामवासी सुरडुंग, शिवपुरी (जामुल) द्वारा आयोजित श्रीमद् वाल्मीकि रामायण कथा एवं श्रीराम कथा में एच.टी.सी. कंपनी के डायरेक्टर एवं सर्व समाज कल्याण समिति के अध्यक्ष इंद्रजीत सिंह ‘छोटू’ विशेष रूप से सम्मिलित हुए।
यह पावन कथा अनंत श्रीविभूषित परमपूज्य श्रीमज्जगद्गुरु रामानुजाचार्य श्री स्वामी डॉ. राघवाचार्य जी महाराज, श्रीधाम पीठाधीश्वर, अयोध्या के श्रीमुख से प्रवाहित हो रही है। इस अवसर पर श्री इंद्रजीत सिंह ‘छोटू’ ने आयोजकों एवं समस्त ग्रामवासियों को इस भव्य धार्मिक आयोजन के लिए शुभकामनाएँ और बधाई दीं।
कार्यक्रम में अयोध्या से पधारे आचार्यगण, भिलाई नगर निगम के उप नेता प्रतिपक्ष दया सिंह जी, आयोजन समिति के पदाधिकारी, सर्व समाज कल्याण समिति के महासचिव मलकीत सिंह, उपाध्यक्ष जोगा राव सहित अनेक पदाधिकारी, मातृशक्ति, युवा साथी एवं बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।
संपूर्ण खबरों के लिए क्लिक करे




