व्यापार

नए साल पर महंगा हुआ सोना, चांदी की कीमतों में लगातार दूसरे दिन गिरावट- चेक करें आज की

2026 को सोने की कीमतों में तेजी देखने को मिली, जबकि चांदी की कीमत में आज गिरावट दर्ज की गई। ऑल इंडिया सर्राफा एसोसिएशन के अनुसार, गुरुवार को राजधानी दिल्ली के सर्राफा बाजार में 99.9 प्रतिशत शुद्धता वाला सोना 640 रुपये बढ़कर 1,38,340 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। बुधवार को ये 1,37,700 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था।

हालांकि, आज चांदी की कीमतों में लगातार दूसरे दिन गिरावट जारी रही और ये गुरुवार को 1600 रुपये की गिरावट के साथ 2,37,400 रुपये प्रति किलो पर पहुंच गया। बुधवार को चांदी की कीमत 2,39,000 रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद हुई थी। 2025 के दौरान सोने और चांदी ने बंपर रिटर्न दिया। सोने ने पिछले साल 73.45 प्रतिशत और चांदी ने लगभग 164 प्रतिशत का छप्परफाड़ रिटर्न दिया।

अमेरिकी यील्ड में उछाल आने से सस्ता हुआ हाजिर सोना

अंतर्राष्ट्रीय बाजारों में, बुधवार को हाजिर सोना 28 डॉलर या 0.65 प्रतिशत गिरकर 4310.89 डॉलर प्रति औंस पर बंद हुआ। मीराए एसेट शेयरखान के कमोडिटीज हेड, प्रवीण सिंह ने कहा, “साल 2025 के आखिरी ट्रेडिंग दिन, स्पॉट गोल्ड नुकसान के साथ 4310 डॉलर प्रति औंस पर बंद हुआ क्योंकि अमेरिकी यील्ड में उछाल आया।” उन्होंने कहा कि अंतर्राष्ट्रीय सोने की कीमतें शॉर्ट टर्म में सीमित दायरे में रहने की उम्मीद है।

2026 में सोने-चांदी की कीमतों को कंट्रोल करेंगे ये प्रमुख कारक

सोने और चांदी के आउटलुक पर मेहता इक्विटीज के वाइस-प्रेसिडेंट (कमोडिटी) राहुल कलंत्री ने बताया कि “2026 में, सोने और चांदी की कीमतों के लिए मैक्रोइकोनॉमिक, मौद्रिक और भू-राजनीतिक मुख्य कारक होंगे। उन्होंने कहा कि केंद्रीय बैंकों की लगातार खरीदारी और एक्सचेंज-ट्रेडेड फंड (ईटीएफ) का फ्लो संरचनात्मक समर्थन प्रदान करेगा और भू-राजनीतिक या वित्तीय बाजार के तनाव के एपिसोड सुरक्षित-हेवन मांग को बढ़ावा देंगे।

चीन के नए प्रतिबंधों से प्रभावित हो सकती हैं चांदी की कीमतें

कलंत्री ने कहा, “ये सभी कारक मिलकर ये तय करेंगे कि बुलियन रिकॉर्ड ऊंचाई के पास रहता है या पूरे साल इसमें अस्थिरता बनी रहती है।” मार्केट एक्सपर्ट्स के अनुसार, चांदी के निर्यात पर चीन के नए प्रतिबंधों से ग्लोबल सप्लाई प्रभावित होने और निकट भविष्य में बुलियन की कीमतों को प्रभावित करने की भी उम्मीद है।

संपूर्ण खबरों के लिए क्लिक करे

https://jantakikalam.com

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button