अपराधछत्तीसगढ़दुर्गभिलाई

ऑपरेशन विश्वास में दुर्ग पुलिस को बड़ी सफलता: कुम्हारी पुलिस ने नशे के अवैध कारोबार का किया भंडाफोड़, 3 आरोपी गिरफ्तार…

दुर्ग – दिनांक 31.12.2025 को मुखबीर द्वारा सूचना प्राप्त हुई की ग्राम रामपुर चोरहा पानी टकी के पास अहिवारा रोड में 03 अज्ञात आरोपी द्वारा अवैध प्रतियधात्मक दवाईयो की विक्री हेतु ग्राहक की तलाश कर रहा है उक्त सूचना पर कुम्हारी पुलिस द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुये घटना स्थल पहुंची पुलिस को आते देख संदेहियों द्वारा भागने का प्रयास किया गया जिसे घेराबंदी कर पकड़ा गया।

संदेहियो से पुछताछ करने पर अपना नाम *मोहम्मद इकबाल, ब्रिजेश कुमार पासवान एवं मोहम्मद नजरे आलम* बताया। विधिवत आरोपियों की तलाशी ली गयी तलाशी लेने पर उनके कब्जे से 50 नग अल्प्राजोनलम टेबलेट एवं 240 नग कैप्सूल प्रॉक्सीलम स्पास जप्त किया गया एवं आरोपियों द्वारा नशेली दवाईयों का बेचना स्वीकार करने पर आरोपियों के विरूद्ध थाना कुम्हारी में अपराध के 257/25 धारा 20 (बी), 8 (सी), 27(ए) एनडीपीएस एक्ट* के तहत अपराम पंजीबद्ध कर आरोपियों की गिरफतार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया।

उक्त कार्यवाही में थाना कुम्हारी पुलिस की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

नाम आरोपी

01. मोहम्मद इकबाल उम्र 40 साल डीएमसी तालाब कुम्हारी

02. ब्रिजेश कुमार पासवान उम्र 27 साल रावतपुरा कॉलोनी भाठागांव।

03. मोहम्मद नजरे आलम उम्र 38 साल रायपुर।

संपूर्ण खबरों के लिए क्लिक करे

https://jantakikalam.com

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button