छत्तीसगढ़दुर्गभिलाई

दल्ली राजहरा के महिला समाज द्वारा जरूरतमंद ग्रामीणों को कंबल वितरण…

भिलाई – लौह अयस्क समूह, दल्ली राजहरा के महिला समाज द्वारा सामाजिक कल्याण, मानवता एवं सेवा भावना के उद्देश्य से प्रति वर्ष शीत ऋतु में खदान क्षेत्र के ग्रामीण अंचलों में कंबल वितरण का कार्य किया जाता है। इसी क्रम में इस वर्ष भी दिनांक 29 दिसम्बर, 2025 को कड़ाके की ठंड को दृष्टिगत रखते हुए

महिला समाज, दल्ली राजहरा द्वारा कलवर खदान के समीपस्थ ग्राम पंचायत झिटकाटोला के 150 जरूरतमंद ग्रामीणों को कंबल तथा कलवर खदान के प्रहरियों (गार्ड) को टॉर्च का वितरण किया गया। इस सेवा कार्यक्रम का उद्देश्य ठंड के मौसम में असहाय, बुजुर्गों, महिलाओं एवं बच्चों को राहत पहुंचाना रहा।

यह आयोजन खदान प्रमुख आर. बी. गहरवार के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि महिला समाज की अध्यक्ष श्रीमती रेखा गहरवार रही तथा अध्यक्षता ग्राम पंचायत झिटकाटोला के सरपंच पति धनसिंह ध्रुव द्वारा की गई। इस अवसर पर महिला समाज की पदाधिकारियों ने ग्रामीणों को कंबल वितरित किए।

महिला समाज की अध्यक्ष श्रीमती रेखा गहरवार ने अपने संबोधन में कहा कि समाज का दायित्व है कि वह जरूरतमंदों के दुःख में सहभागी बने और मानवीय संवेदनाओं के साथ सेवा कार्य करे। ग्राम पंचायत झिटकाटोला के सरपंच पति धनसिंह ध्रुव ने इस पहल की सराहना करते हुए महिला समाज, दल्ली राजहरा के प्रति आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम का संचालन अतिरिक्त श्रम कल्याण अधिकारी घनश्याम पारकर ने किया व धन्यवाद ज्ञापन कोषाध्यक्ष (महिला समाज) श्रीमती प्रभा सिंह ने द्वारा किया गया।

इस अवसर पर महिला समाज की उपाध्यक्षा श्रीमती शीला जयप्रकाश, सचिव श्रीमती मिनोती बस्के, सहसचिव श्रीमती आरती कापरे, श्रीमती उषा रामटेके, श्रीमती प्रतिमा सिंह, श्रम कल्याण अधिकारी संतराम साहू एवं घनश्याम पारकर, मानव संसाधन विभाग के कनिष्ठ प्रबंधक राजेश कुमार पांडे,

माइनिंग मेट अमित कुमार, उपसरपंच रमेश सलाम, कलवर समिति के अध्यक्ष उत्तम सलाम सहित समिति के सदस्यगण, ग्रामवासी एवं पंचायत प्रतिनिधि उपस्थित रहे। कार्यक्रम को सफल बनाने में कलवर खदान के महाप्रबंधक अरुण कुमार, खान प्रबंधक प्रवीण कुमार राय तथा मानव संसाधन विभाग के उपप्रबंधक गिरीश कुमार मढ़रिया का विशेष सहयोग रहा।

संपूर्ण खबरों के लिए क्लिक करे

https://jantakikalam.com

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button