छत्तीसगढ़रायपुर

संसदीय राजभाषा समिति के सदस्यों की सांसद बृजमोहन अग्रवाल से सौजन्य भेंट…

छत्तीसगढ़ अध्ययन दौरे पर आए सांसदों के साथ हुई महत्वपूर्ण बैठक

रायपुर। छत्तीसगढ़ अध्ययन दौरे पर रायपुर पहुँची संसदीय राजभाषा समिति के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने सांसद एवं वरिष्ठ भाजपा नेता बृजमोहन अग्रवाल से सौजन्य भेंट की। इस अवसर पर संसद के दोनों सदनों के कई वरिष्ठ सदस्य उपस्थित रहे।

समिति उपाध्यक्ष समेत कई सांसद रहे मौजूद

इस मुलाकात में संसदीय राजभाषा समिति के उपाध्यक्ष सांसद श्री भर्तृहरि महताब, समिति संयोजक एवं प्रयागराज से सांसद उज्जवल रमन सिंह,
मेहसाणा से सांसद हरिभाई पटेल,
इंदौर से सांसद शंकर लालवानी,
गंगानगर से सांसद कुलदीप इंदौरा,
संभल (उत्तर प्रदेश) से सांसद जियाउर रहमान तथा
महाराष्ट्र से राज्यसभा सांसद अनिल सुखदेव राव बौंडे भी उपस्थित रहे।

राजभाषा हिंदी के प्रभावी क्रियान्वयन पर हुआ संवाद

बैठक के दौरान राजभाषा हिंदी के प्रभावी क्रियान्वयन, प्रशासनिक कार्यों में सरल और सहज भाषा के उपयोग तथा राष्ट्रीय एकता को सुदृढ़ करने जैसे विषयों पर सार्थक और सकारात्मक चर्चा हुई। सांसदों ने केंद्र और राज्यों में हिंदी के अधिकतम प्रयोग को बढ़ावा देने पर जोर दिया।

प्रशासन और जनसंपर्क में हिंदी की भूमिका पर सहमति

इस अवसर पर यह भी कहा गया कि प्रशासनिक कार्यों में हिंदी के प्रभावी उपयोग से जनसंपर्क मजबूत होता है और लोकतांत्रिक सहभागिता को बढ़ावा मिलता है। सभी सदस्यों ने राजभाषा हिंदी को और अधिक सशक्त बनाने के लिए मिलकर कार्य करने की प्रतिबद्धता जताई।

संपूर्ण खबरों के लिए क्लिक करे

https://jantakikalam.com

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button