छत्तीसगढ़दुर्गभिलाई

महिला चेम्बर भिलाई द्वारा “महिला स्वावलंबन गौरव सम्मान” प्रदान…

भिलाई। महिला सशक्तिकरण और आत्मनिर्भरता को प्रोत्साहित करने की दिशा में महिला चेम्बर भिलाई द्वारा एक गरिमामय समारोह का आयोजन किया गया,यह आयोजन सी ए भवन सिविक सेंटर में सम्पन्न हुआ। जिसमें “महिला स्वावलंबन गौरव सम्मान” से उन महिलाओं को सम्मानित किया गया जिन्होंने अपने स्वयं के व्यापार या उद्योग की स्थापना कर आत्मनिर्भरता की मिसाल कायम की है।

इस अवसर पर महिला चेम्बर अध्यक्ष सुमन कनोजे ने कहा कि आज की महिला केवल गृहिणी तक सीमित नहीं है, बल्कि व्यापार, उद्योग और स्टार्टअप के क्षेत्र में भी सशक्त भूमिका निभा रही है। सम्मानित महिलाओं ने अपने संघर्ष, मेहनत और सफलता की प्रेरक कहानियाँ साझा कीं, जिससे उपस्थित महिलाओं और युवतियों को आगे बढ़ने की प्रेरणा मिली।

महिला चेम्बर भिलाई की महामंत्री सविता शर्मा ने बताया कि इस सम्मान का उद्देश्य उन महिलाओं को मंच देना है, जिन्होंने सीमित संसाधनों के बावजूद साहस, आत्मविश्वास और परिश्रम से अपना स्वयं का व्यवसाय स्थापित किया और अन्य महिलाओं के लिए प्रेरणा बनीं।

महिला स्वालंबन गौरव सम्मान से जया यादव,चित्ररेखा,पद्मा गजभिए, बैंजु गुप्ता व श्रद्धा अग्रवाल को समानित किया गया।
कार्यक्रम की मुख्य अतिथि वर्णीका शर्मा (अध्यक्ष बल संरक्षण आयोग )ने कहा कि आत्मनिर्भर महिलाये विकसित भारत का आधार बनेगी।

विशेष अतिथि के रूप में मनीष पांडेजी, आशा दीदी ,स्वीटी कौशिक जी,डॉ मानसी गुलाटी जी व पायल जैन भी कार्यक्रम में उपस्थित रहे। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में महिला उद्यमी, सामाजिक कार्यकर्ता एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

समारोह का वातावरण उत्साह, सम्मान और प्रेरणा से परिपूर्ण रहा। सभी ने महिला चेम्बर भिलाई की इस पहल की सराहना करते हुए इसे समाज में सकारात्मक परिवर्तन की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम बताया। कार्यक्रम में गीता वर्मा,सरोजनी पाणिग्रही,रश्मि वर्मा ,सुनीता सोनी,विजय लक्ष्मी शाह व अनेक महिलाये उपस्थित थी।

संपूर्ण खबरों के लिए क्लिक करे

https://jantakikalam.com

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button