अपराधछत्तीसगढ़दुर्ग

नेवई पुलिस की त्वरित कार्यवाही: ज्वेलरी दुकान मे चोरी करने वाली आरोपीया को किया गया गिरप्तार…

दुर्ग । मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि *प्रार्थी सुजल जैन* निवासी महावीर कालोनी दुर्ग ने *रिपोर्ट दर्ज कराया कि इसका कृष्णा टाकिज रोड रिसाली मे उपहार ज्वलेर्स के नाम से सोने चांदी की दुकान में।दिनांक 17/12/2025 के दोपहर करीबन 01:00 बजे एक महिला आकर सोने का टाप्स दिखाने के लिये बोली जिसे प्रार्थी टाप्स को दिखाने लगा और वह छू छू कर देखकर पसंद करने लगी जैसे ही प्रार्थी केल्कुलेटर लेने के लिये पीछे मुडा उसी समय वह महिला एक जोडी सोने के टाप्स को छुपाकर अपने पास रख ली और थोडी देर में आ रही हूं कहकर चले गई।

प्रार्थी व्दारा फिर अपने सोने के डिब्बे को वजन कर मिलाया तो एक जोडी सोने का टाप्स का वजन कम आने पर उसे अहसास हुआ कि उक्त अज्ञात महिला एक जोडी सोने के टाप्स वजनी करीबन 4 ग्राम कीमती 45,000/- को चोरी कर ले गयी है कि रिपोर्ट पर अपराध दर्ज कर विवेचना मे लिया गया है।

विवेचना दौरान *संदेही/आरोपीया संगीता कोठारी* उम्र 31 साल ग्राम खोला थाना आर जामगांव हाल मुकाम-रिसाली सेक्टर भिलाई से घटना समय बैगनी रंग का स्कूटी क्र सीजी 07 बी व्ही 6149 मे देखे जाने पर चोरी किये सोने के टाप्स को बेचने हेतु ग्राहक तलाश करने की सूचना पर *संदेही महिला से पूछताछ किया गया जो अपने मेमोरेण्डम कथन में अपराध घटित करना स्वीकार कर घटना समय प्रयुक्त स्कूटी एवं चोरी किये गये एक जोडी सोने के टाप्स को समक्ष गवाहन जप्त कर कब्जा पुलिस लिया गया।

इस कार्यवाही में थाना नेवई प्रभारी उप निरीक्षक कमल सिंह सेंगर, उनि सुरेंद्र तारम, प्रधान आरक्षक महावीर साहू क्रमांक 1439 आरक्षक क्र 1605 रवि बिसाई म.आर कीर्ति साहू क्रमांक 183 का सराहनीय योगदान रहा।

अपराध क्रमांक :-412/2025 धारा :-303 बीएनएस
नाम आरोपिया :- संगीता कोठारी उम्र 31 साल ग्राम खोला थाना आर जामगांव हाल मुकाम-रिसाली सेक्टर भिलाई बरामद सामान:- एक जोडी सोने के टाप्स एवं स्कूटी क्र सीजी 07 बी व्ही 6149

संपूर्ण खबरों के लिए क्लिक करे

https://jantakikalam.com

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button