
दुर्ग । दुर्ग जिला व्दारा अवैध व्यापार एवं संदिग्ध गतिविधि में संलिप्त असामाजिक तत्वों पर रोकथाम लगाए जाने हेतु ऑपरेशन विश्वास अभियान चलाया जा रहा है। अभियान के तहत *दिनांक 22/12/2025 को स्मृतिनगर क्षेत्र में होटल, लॉज, ढाबा की रूटिन चेकिंग दौरान मुखबीर से सूचना प्राप्त हुआ कि होटल क्राउड जुनवानी रोड भिलाई में बाहर से दो लड़किया लाकर देह व्यापार कराया जा रहा है।
सूचना पर उप निरीक्षक गुरूविन्दर सिंग संधु, महिला रक्षा टीम प्रभारी उप निरीक्षक नीता राजपूत, प्रधान आरक्षक जितेन्द्र सिंह कुशवाहा, प्रधान आरक्षक धर्मशीला यादव, म.आर. मोनी रावटे के होटल क्राउड में दबिश दिया गया जहॉ गुजरात एवं उत्तरप्रदेश की महिला होटल में पाये जाने से पहचान पत्र मांगा गया
जिनके द्वारा पहचान पत्र देने से मना किया गया तथा होटल मैनेजर के द्वारा रूटिंन चेकिंग का विरोध करने पर समझाईश दिया गया जो मानने से तैयार न होकर पुलिस पार्टी के साथ वाद-विवाद हल्ला गुल्ला कर रहे थे जिससे मौके पर कानून व्यवस्था बाधित होने से मौके पर होटल मैनेजर प्रदीप मिश्रा* उम्र 23 साल सा. ग्राम जगहथा नहर के पास पोस्ट झिला थाना ताला जिला सतना मध्यप्रदेश हाल मैनेजर होटल क्राउड जुनवानी रोड चौकी स्मृतिनगर थाना सुपेला जिला दुर्ग, *संदिग्ध महिला 01. नाजरीन बानो* उम्र 23 साल पता फैजाबाद रोड थाना मरिपारी जिला लखनऊ उत्तरप्रदेश *02. सनम अंसारी* उम्र 25 साल पता थाना दमन जिला दमन गुजरात *को गिरफ्तार कर प्रतिबंधात्मक कार्यवाही किया जाकर माननीय न्यायालय पेश किया गया।
उक्त कार्यवाही में उप निरीक्षक गुरूविन्दर सिंग संधु चौकी प्रभारी स्मृतिनगर, महिला रक्षा टीम प्रभारी उप निरीक्षक नीता राजपूत, प्रधान आरक्षक जितेन्द्र सिंह कुशवाहा, प्रधान आरक्षक धर्मशीला यादव, म.आर. मोनी रावटे की कार्यवाही में सराहनीय योगदान रहा।
संपूर्ण खबरों के लिए क्लिक करे




