छत्तीसगढ़दुर्ग

दुर्ग पुलिस की विशेष अभियान कार्यवाही:ऑपरेशन सुरक्षा व विश्वास के तहत दुर्ग पुलिस की कार्यवाही…

दुर्ग – दिनांक 21.12.2025 को दुर्ग पुलिस व्दारा आपरेशन विश्वास अभियान के तहत जिला में शान्ति व्यवस्था कायम रखने हेतु अड्डेबाजी कर शराब का सेवन करने वालों के विरुद्ध चेकिंग हेतु* दुर्ग अनुविभाग में नगर पुलिस अधीक्षक हर्षित मैहर, भिलाई नगर अनुविभाग में नगर पुलिस अधीक्षक सत्य प्रकाश तिवारी, एवं छावनी अनुविभाग में अनूप लकड़ा के नेतृत्व में *चौक-चौराहे एवं संदिग्ध स्थानो एवं अड्डेबाजी करने वालों के विरुद्ध 100 से अधिक अधिकारी/कर्मचारी का बल लगाकर चेकिंग की गई l

दुर्ग पुलिस व्दारा *“ऑपरेशन सुरक्षा” अभियान के अंतर्गत सड़क पर प्रत्येक व्यक्ति के जीवन की रक्षा और परिवहन व्यवस्था* को सुरक्षित बनाने की दिशा में विगत दिनों विशेष अभियान चलाया गया| *अभियान के तहत सड़क किनारे लापरवाही पूर्वक असुरक्षित तरीके से वाहन को खडा करने के कारण लगातार हो रहे घटना

को दृष्टिगत रखते हुए दुर्ग जिला के समस्त थाना को अपने – अपने थाना क्षेत्र में अभियान चलाकर लापरवाह वाहन चालाक/स्वामी के विरुद्ध वैधानिक कार्यवाही किए जाने हेतु निर्देशित किया गया था| जिसके तारतम्य में विभिन्न थाना क्षेत्र अंतर्गत *दुर्ग पुलिस व्दारा कुल 10 वाहन स्वामियों के विरुद्ध धारा 285 भारतीय न्याय संहिता के तहत वैधानिक कार्यवाही करते हुए वाहनों को जप्त कर अपराध दर्ज किया गया हैl

लापरवाह वाहन चालाक/स्वामी के विरुद्ध दुर्ग पुलिस का कार्यवाही लगातार जारी रहेगी, अभियान के अंतर्गत *थाना थाना उतई में 3, पाटन व नंदिनी में 2-2 जेवरा, सुपेला व अमलेश्वर में 01 – 01 प्रकरण* पंजीबद्ध किया गया हैl

इसी तरह “ऑपरेशन विश्वास” अभियान के अंतर्गत *शराब का सेवन कर अपराध घटित करने वालो तथा अपराधों के रोकथाम एवं अड्डेबाजी कर माहौल खराब करने वाले असामाजिक तत्वो तथा अवैध गतिविधियों में शामिल व्यक्तियों को प्रतिबंधित किए जाने हेतु विगत दिनों विशेष अभियान चलाया गयाl अभियान के तहत विभिन्न थाना क्षेत्रान्तर्गत आम जगहों में शराब का सेवन करने वाले असामाजिक तत्वों के विरुद्ध आबकारी एक्ट के तहत कुल 22 प्रकरण* पंजीबद्ध किए गए हैl
उक्त कार्यवाही लगातार जारी रहेगीl

संपूर्ण खबरों के लिए क्लिक करे

https://jantakikalam.com

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button