छत्तीसगढ़दुर्गभिलाई

दिव्य हनुमंत कथा को लेकर दुर्ग यातायात पुलिस की ट्रैफिक एडवाइजरी जारी…

25 से 29 दिसंबर तक जयंती स्टेडियम भिलाई में आयोजन, लाखों श्रद्धालुओं की भीड़ की संभावना

दुर्ग | भिलाई। जयंती स्टेडियम, भिलाई में 25 दिसंबर से 29 दिसंबर 2025 तक आयोजित होने जा रही अंतरराष्ट्रीय कथा वाचक पं. धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री जी की दिव्य हनुमंत कथा को लेकर यातायात पुलिस दुर्ग ने विस्तृत ट्रैफिक एडवाइजरी, रूट डायवर्जन और पार्किंग प्लान जारी किया है।
भीड़ को देखते हुए यह व्यवस्था श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सुगम यातायात के उद्देश्य से लागू की गई है।

VIP वाहनों के लिए विशेष व्यवस्था

  • VIP पास धारक वाहन चालक चोपड़ा पेट्रोल पंप से प्रवेश कर हेलीपैड ग्राउंड में वाहन पार्क करेंगे।

  • पुलिस पेट्रोल पंप के सामने से प्रवेश करने वाले VIP वाहन कला मंदिर एवं कला मंदिर के सामने स्थित VIP पार्किंग में पार्क किए जाएंगे।

ऑटो और बस चालकों के लिए निर्देश

  • ऑटो व बस चालक श्रद्धालुओं को निर्धारित पार्किंग स्थल

    • पुलिस पेट्रोल पंप के पीछे पार्किंग

    • सेक्टर-07 स्कूल ग्राउंड पार्किंग
      पर ही उतारेंगे।

इन मार्गों पर रहेगा पूर्ण प्रतिबंध

  • उतई तिराहा से जवाहर उद्यान चौक (फॉरेस्ट एवेन्यू मार्ग) तक सभी प्रकार के वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा।

  • जयंती स्टेडियम कटिंग (फॉरेस्ट एवेन्यू मार्ग) से कार्यक्रम स्थल तक पैदल आवाजाही भी प्रतिबंधित रहेगी।

श्रद्धालुओं से यातायात पुलिस की अपील

यातायात पुलिस दुर्ग ने श्रद्धालुओं से अपील की है कि असुविधा से बचने के लिए निर्धारित मार्गों और पार्किंग स्थलों का ही उपयोग करें, साथ ही ट्रैफिक पुलिस के निर्देशों का पालन करें।

विभिन्न जिलों से आने वाले वाहनों के लिए रूट व पार्किंग व्यवस्था

1️⃣ रायपुर, चरोदा व भिलाई-03 की ओर से आने वाले वाहन

रूट:
कुम्हारी ➡️ पावर हाउस चौक ➡️ पावर हाउस अंडरब्रिज ➡️ मुर्गा चौक ➡️
सेक्टर-06 पुलिस ग्राउंड पार्किंग / भिलाई विद्यालय सेक्टर-02 पार्किंग ➡️ कथा स्थल (पैदल)

2️⃣ बेमेतरा, धमधा व दुर्ग की ओर से आने वाले वाहन

रूट:
धमधा ➡️ धमधा नाका ओवरब्रिज ➡️ ग्रीन चौक ➡️ राजेंद्र पार्क ➡️
वाई-सेप ब्रिज ➡️ सेक्टर-09 चौक ➡️ सेक्टर-07 स्कूल ग्राउंड पार्किंग /
सेक्टर-10 गणेश पंडाल ➡️ कथा स्थल (पैदल)

3️⃣ राजनांदगांव व बालोद की ओर से आने वाले वाहन

रूट:
राजनांदगांव/बालोद ➡️ पुलगांव चौक ➡️ जेल तिराहा ➡️ डीपीएस चौक ➡️
भिलाई निवास कटिंग ➡️ पोलो ग्राउंड पार्किंग ➡️ कथा स्थल (पैदल)

4️⃣ धमतरी व पाटन की ओर से आने वाले वाहन

रूट:
धमतरी/पाटन ➡️ उतई ➡️ उतई तिराहा ➡️ डीपीएस चौक ➡️
भिलाई निवास कटिंग ➡️ पोलो ग्राउंड पार्किंग ➡️ कथा स्थल (पैदल)

भारी वाहनों पर पूर्ण प्रतिबंध

नोट: दिव्य हनुमंत कथा आयोजन के दौरान पूरे क्षेत्र में भारी वाहनों का प्रवेश पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा।

वाहन डायवर्जन पॉइंट

  • उतई तिराहा

  • पंथी चौक

  • 7/8 चौक

  • 2.5 मिलियन चौक

  • मुर्गा चौक

संपूर्ण खबरों के लिए क्लिक करे

https://jantakikalam.com

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button