Site icon जनता की कलम

निगम भिलाई में आत्मनिर्भर भारत संगोष्ठी कार्यक्रम संपन्न हुआ…

निगम भिलाई में आत्मनिर्भर भारत संगोष्ठी कार्यक्रम संपन्न हुआ...

भिलाईनगर। नगर पालिक निगम भिलाई मुख्य कार्यालय सभागार कक्ष में आत्मनिर्भर भारत संगोष्ठी का आयोजन किया जाना है। संगोष्ठी में पूर्व विधानसभा अध्यक्ष प्रेम प्रकाश पाण्डेय, आयुक्त राजीव कुमार पाण्डेय, नेता प्रतिपक्ष भोजराज सिन्हा, जिला भाजपा अध्यक्ष पुरूषोत्तम सिन्हा के उपस्थिति में आत्मनिर्भरता के संबंध में विस्तार से चर्चा किया गया।

  • R.O. No. - 13538/41

मुख्य वक्ता पूर्व विधानसभा अध्यक्ष प्रेम प्रकाश पाण्डेय द्वारा अपने वक्तव्य में स्वदेशी को जनहितैषी एवं देश हितैषी बताया गया। उन्होने कहा कि हम भारतीय नागरिको को स्वदेशी उत्पादों का उपयोग को विशेष प्राथमिकता देना चाहिए। पुराने पारंपरिक व्यवसाय जिससे पीढ़ी दर पीढ़ी व्यवसाय को नये पीढ़ी को सौंपा जाता है।

जिसके लिए कोई भी प्रशिक्षण देने की आवश्यकता नहीं होती है, स्वमेव उच्च पीढ़ी से नीचे पीढ़ी को व्यवसाय का प्रशिक्षण मिल जाता है जो कि अदभूत है। ज्यादातर सामग्री पहले विदेशों से मंगाये जाते थे, आज की स्थिति में दुर्लभ सामग्रीयों का निर्माण भारत में होता है।

कोविड महामारी के समय वेक्सिन का निर्माण भारत में हुआ, जो कि इसका बहुत बड़ा उदाहरण है। जो सामग्री हम अपने घरो में निर्माण करेगें, उसका लागत बाहर निर्माण से निश्चित ही कम होगा। जिसका कई उदाहरण प्रस्तुत करते हुए बताया गया। आयुक्त राजीव कुमार पाण्डेय द्वारा स्वागत भाषण दिया गया।

जिसमें परमाणु परीक्षण 13 मई 1998 में हुए संयुक्त राज्य अमेरिका और जापान सहित अन्य देशो के दबाव के बारे में बताया गया। आत्म निर्भरता को गांव, शहर, प्रदेश एवं देश सभी के लिए अनिवार्य बताया गया। नेता प्रतिपक्ष भोजराज सिन्हा, जिला भाजपा अध्यक्ष पुरूषोत्तम सिन्हा एवं पूर्व महापौर चंद्रकांता मांडले सभी के द्वारा एकमतेन कहा गया कि स्वदेशी एवं लोकल फाॅर वोकल को प्राथमिकता दें, जिससे देश की आर्थिक स्थिति मजबूत रहे।

R.O. No. - 13538/41

भारतीय सामग्रीयों के उपयोग को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए व्यवसाय और खरीदारी करें। जिससे देश का पैसा देश में रहे और आर्थिक संपन्नता बना रहे। स्वीटी कौशिक द्वारा कार्यक्रम में सम्मिलित सभी जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों का आभार व्यक्त किया गया।

संगोष्ठी में उपस्थित विधायक प्रतिनिधि शैलेन्द्र सिंह, पार्षद नोहर वर्मा, प्रदीप सेन, अनिता साहू, स्वीटी कौशिक, स्वास्थ्य अधिकारी जावेद अली, सहायक राजस्व अधिकारी शरद दुबे, नटवर ताम्रकार, पूनम शुक्ला, रश्मि, निगम के सभी अधिकारी एवं कर्मचारीगण संगोष्ठी में शामिल होकर अपने दैनिक जीवन में अधिकतम भारतीय उत्पादों का उपयोग करने, घरों में भारतीय उत्पादों को प्राथमिकता देने, स्थानीय उद्योगो को बढ़ावा देने, युवाओं और बच्चों को स्वदेशी अपनाने के लिए प्रेरित करने, पारिवारिक और सामाजिक जीवन में भारतीय भाषाओं का प्रयोग करने, प्रकृति के अनुकूल उत्पादों का प्रयोग करने एवं देश के पर्यटन स्थालों को प्राथमिकता देने शपथ लिये।

संपूर्ण खबरों के लिए क्लिक करे

https://jantakikalam.com

Exit mobile version