भिलाई – आत्मनिर्भर भारत संकल्प अभियान कार्यक्रम के अंतर्गत विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन संपन्न हो चुका है और विभिन्न कार्यक्रमों मे से एक पदयात्रा का आयोजन किया जाना है जो विभिन्न मंडलों में समाप्ति की ओर है इसी कड़ी में पंडित दीनदयाल उपाध्याय मध्य मंडल के द्वारा पदयात्रा का कार्यक्रम जिलाध्यक्ष सुरेंद्र कौशिक की मुख्य उपस्थिति में एवं मंडल भाजपा अध्यक्ष हरीश चौहान ( बंटी ) के नेतृत्व में आयोजित की गई।
R.O. No. - 13538/41
आयोजित पदयात्रा में जिला महामंत्री विनोद अरोरा, आर्थिक प्रकोष्ठ प्रदेश संयोजक शिव चंद्राकर, जिला उपाध्यक्ष राजीव पांडेय, अशोक राठी ,मंत्री गायत्री वर्मा, गिरेश साहू, जिला सह कोषाध्यक्ष ध्रुव सचदेव उपस्थित रहे आयोजित पदयात्रा सिंधु भवन से प्रारंभ होकर, शहीद चौक, स्टेशन रोड होते हुए।
स्टेशन में पहुंचकर वहां पर स्वदेशी वस्तुओं का स्टाल लगाकर आवागमन करने वाले यात्रियों को स्वदेशी वस्तु अपने का आह्वान किया गया साथ ही साथ पदयात्रा के दौरान मार्ग में आने वाले व्यापारिक बंधुओं, आम जनमानस और से स्वदेशी वस्तुओं अपनाने और विक्रय करने का आह्वान किया गया।
इस अवसर पर जिला भाजपा अध्यक्ष सुरेंद्र कौशिक ने कहा कि किसी भी देश की आत्मनिर्भरता और विकास देश के आम जनमानस मानस की सहभागिता से सुनिश्चित होता है आम जनमानस के द्वारा स्वदेशी वस्तुओं को अपनाकर वोकल फार लोकल का इस्तेमाल कर देश को आत्मनिर्भर भारत बनाने का मार्ग प्रशस्त कर सकते।
जिला भाजपा अध्यक्ष सुरेंद्र कौशिक ने आगे कहा कि हम सभी ने देखा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के इस मूलमंत्र को अपना कर पार्टी ने आत्मनिर्भर भारत अभियान शुरू किया है। यह अभियान 25 सितंबर पं. दीनदयाल उपाध्याय जी की जयंती से प्रारम्भ हुआ है और 25 दिसंबर को छत्तीसगढ़ निर्माता, भारत रत्न श्रद्धेय अटल जी की जयंती तक यह चलेगा।
R.O. No. - 13538/41
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान के पश्चात देश में संपन्न हुए त्योहारों पर स्वदेशी वस्तुओं का इस्तेमाल अन्य सालों की अपेक्षा इस बार अधिक किया गया जिससे आत्मनिर्भर भारत परिकल्पना को साकार होता हुआ देख रहे हैं और यह अभियान हम सभी को मिलकर सफल बनाना है।
आयोजित कार्यक्रम में कार्यालय मंत्री सैयद आसिफ अली, मीडिया प्रभारी राजा महोबिया, सोशल मीडिया जिला संयोजक रजनीश श्रीवास्तव, मंडल भाजपा अध्यक्ष कमलेश फेकर,कौशल साहू , युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष हिमांशु सिंह ,महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष तृप्ति चंद्राकर, चिकित्सा प्रकोष्ठ जिला संयोजक डॉक्टर आदर्श त्रिवेदी ,युवा मोर्चा जिला महामंत्री अनिकेत यादव, वरिष्ठ भाजपा नेता विनायक नातू, गणेश निर्मलकर,
मीना सिंह, मदन बढई,ममता देवांगन, प्रशांत अग्रवाल, गोविंद देवांगन, भारतेंदु गौतम उमेश गिरी गोस्वामी महेंद्र चोपड़ा दिनेश मिश्रा समीर रिजवी बिंदु भुवाल अनिल शुक्ला, श्रद्धा सोनी, मनीष भंडारी, संगीता सिंह, आसपुरन चौधरी ,रेखा चंद्राकर, कमल सोनी कमल देवांगन कृष्ण सिंह इकराम कुरैशी सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
संपूर्ण खबरों के लिए क्लिक करे
