दुर्ग: छत्तीसगढ़ फुटबॉल संघ एवं स्पोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया के द्वारा अस्मिता कप फुटबाल लीग बालिका वर्ग अंडर 14 का टूर्नामेंट पंत स्टेडियम में सफल आयोजन कराया गया इस टूर्नामेंट में दुर्ग,भिलाई,रायपुर,राजनांदगांव की ,8 टीमों ने हिस्सा लिया,छत्तीसगढ़ फुटबॉल संघ एवं स्पोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया के द्वारा सभी प्रतियोगियों को खाना,
नाश्ता, चिकित्सा एवं कई तरह की सुविधा उपलब्ध कराई गई,टूर्नामेंट का फाइनल मैच यूनिवर्सल गर्ल फुटबाल क्लब दुर्ग एवं रायपुर की शेरा एफसी के बीच हुआ, जिसे शेरा एफसी ने 1-0 से जीत लिया,छत्तीसगढ़ फुटबॉल संघ एवं स्पोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया की द्वारा विजेता और उपविजेता टीम को प्रमाणपत्र ट्रॉफी एवं मैडल वितरित किया गया।
यूनिवर्सल गर्ल फुटबॉल क्लब के टीम की तरफ से इस टूर्नामेंट में भाग लेने वाले खिलाड़ियों के नाम दानिक्षा,आभा,ऑफिया,इकरा मंसूरी,काव्या,मालविका,सोनाक्षी,नाज,सुष्मिता,वेदिका,पूर्वी, शिफा,कनिष्का,वंशिका,दीक्षा मैनेजर साक्षी।यूनिवर्सल गर्ल फुटबाल क्लब दुर्ग के कोच मुंशाद अली ने बताया कि उनका फुटबाल क्लब आल इंडिया फुटबाल फेडरेशन से रजिस्टर्ड है और वो बालिकाओं को मुफ्त में सुराना कॉलेज में ट्रेनिंग कराते हैं, उनकी टीम ने कई राष्ट्रीय मैचों में भाग लिया है,
बालिकाओं की कड़ी मेहनत की बदौलत उनकी टीम इस मैच में उपविजेता रही, कोच मुंशाद अली के जज्बे को और बालिकाओं की मेहनत को देखकर KCC क्रिकेट के आयोजक वसीम ईरानी की अनुशंसा पर KCC क्रिकेट टीम के अध्यक्ष मनोज राजपूत के द्वारा यूनिवर्सल गर्ल फुटबॉल क्लब को जर्सी का सेट प्रदान किया गया और समय-समय पर उन्हें सहयोग करने का आश्वासन भी दिया गया, जर्सी वितरण के समय वसीम ईरानी एजाज भाई रईस भाई और KCC क्रिकेट टीम के सभी खिलाड़ी उपस्थित रहे।
संपूर्ण खबरों के लिए क्लिक करे



