खेल

IPL 2026 ऑक्शन हुआ खत्म कुल 77 प्लेयर्स बिके, यहां देखें सभी 10 टीमों का फुल स्क्वाड…

इंडियन प्रीमियर लीग का 19वां सीजन साल 2026 में 26 मार्च से शुरू होने की उम्मीद है, जिसमें उससे पहले 16 दिसंबर को अबू धाबी में प्लेयर ऑक्शन का आयोजन किया गया, जिसमें कुल 359 खिलाड़ी शॉर्टलिस्ट हुए थे और उसमें से कुल 77 प्लेयर्स को खरीदा जाना था।

इस ऑक्शन में सबसे ज्यादा नजरें विदेशी प्लेयर्स के साथ भारतीय अनकैप्ड खिलाड़ियों पर भी थी। ऑक्शन में जहां 77 खिलाड़ी खरीदे गए तो वहीं उसमें से 29 खिलाड़ियों के नाम शामिल हैं। वहीं सभी फ्रेंचाइजियों ने मिलकर कुल 215.45 करोड़ रुपये इस ऑक्शन में खर्च कर दिए।

आईपीएल के 19वें सीजन को लेकर हुए ऑक्शन में सबसे महंगे खिलाड़ी के तौर पर ऑस्ट्रेलिया ऑलराउंडर प्लेयर कैमरून ग्रीन रहे जिनका अगले सीजन के लिए अपनी स्क्वाड का हिस्सा बनाने के लिए कोलकाता नाइट राइडर्स ने कुल 25 करोड़ 20 लाख रुपये अपने पर्स से खर्च कर दिए।

वहीं इसके बाद दूसरे सबसे महंगे खिलाड़ी इस ऑक्शन में श्रीलंकाई तेज गेंदबाज मथीशा पथिराना रहे जिन्होंने 2 करोड़ रुपये बेस प्राइस में अपना नाम दिया था और उन्हें भी कोलकाता नाइट राइडर्स ने अपना हिस्सा बनाया जिसके लिए कुल 18 करोड़ रुपये खर्च किए।

इस ऑक्शन में चेन्नई सुपर किंग्स की रणनीति बिल्कुल अलग देखने को मिली जिसमें उन्होंने 2 अनकैप्ड भारतीय खिलाड़ियों के लिए कुल 28 करोड़ 40 लाख रुपये खर्च कर दिए। इसमें एक नाम प्रशांत वीर का शामिल है जिनको 14.20 करोड़ रुपये तो वहीं दूसरा नाम कार्तिक शर्मा का है जिनके लिए 14.20 करोड़ रुपये सीएसके ने खर्च किए।

वहीं सनराइजर्स हैदराबाद ने जहां कुल 8 अनकैप्ड खिलाड़ियों को खरीदा तो वहीं उन्होंने इंग्लैंड के प्लेयर लियम लिविंगस्टन को 13 करोड़ रुपये में अपना हिस्सा बनाया। ऐसे में हम आपको सभी 10 टीमों का आईपीएल 2026 सीजन के लिए फुल स्क्वाड के बारे में बताने जा रहे हैं।

IPL 2026 के लिए सभी 10 टीमों का फुल स्क्वाड यहां देखें

चेन्नई सुपर किंग्स का फुल स्क्वाड

रुतुराज गायकवाड़ (कप्तान), आयुष म्हात्रे, डेवाल्ड ब्रेविस, एमएस धोनी, उर्विल पटेल, शिवम दुबे, जेमी ओवरटन, रामकृष्ण घोष, नूर अहमद, खलील अहमद, अंशुल कंबोज, गुरजपनीत सिंह, नाथन एलिस, श्रेयस गोपाल, मुकेश चौधरी, संजू सैमसन (राजस्थान रॉयल्स से ट्रेड होकर आए), अकील हुसैन, प्रशांत वीर, कार्तिक शर्मा, मैथ्यू शॉर्ट, अमन खान, सरफराज खान, मैट हैनरी, राहुल चाहर, जैक फाउल्क्स।

मुंबई इंडियंस टीम का फुल स्क्वाड

हार्दिक पांड्या, रोहित शर्मा, सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, रयान रिकलटन, रॉबिन मिंज, मिशेल सेंटनर, कॉर्बिन बॉश, नमन धीर, जसप्रीत बुमराह, ट्रेंट बोल्ट, अल्लाह गफनजर, अश्विनी कुमार, दीपक चाहर, विल जैक्स, रघु शर्मा, राज अंगद बावा, क्विंटन डी कॉक, मोहम्मद इजहार, दानिश मालेवार, अथर्व अंकोलेकर, मयंक रावत।

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु टीम का फुल स्क्वाड

रजत पाटीदार (कप्तान), विराट कोहली, देवदत्त पडिक्कल, फिल साल्ट, जितेश शर्मा, क्रुणाल पांड्या, स्वप्निल सिंह, टिम डेविड, रोमारियो शेफर्ड, जैकब बेथेल, जोश हेजलवुड, यश दयाल, भुवनेश्वर कुमार, नुवान थुशारा, रसिक सलाम, अभिनंदन सिंह , सुयश शर्मा, वेंकटेश अय्यर, मंगेश यादव, जैकब डफी, सात्विक देसवाल, जॉर्डन कॉक्स, विकी ओस्तवाल, कनिष्क चौहान, विहान मल्होत्रा।

कोलकाता नाइट राइडर्स का फुल स्क्वाड

अजिंक्य रहाणे, अंगकृष रघुवंशी, अनुकूल रॉय, हर्षित राणा, मनीष पांडे, रमनदीप सिंह, रिंकू सिंह, रोवमैन पॉवेल, सुनील नरेन, उमरान मलिक, वैभव अरोड़ा, वरुण चक्रवर्ती, कैमरून ग्रीन, फिन एलन, मथीशा पथिराना, तेजस्वी सिंह, कार्तिक त्यागी, प्रशांत सोलंकी, राहुल त्रिपाठी, टिम सीफर्ट, मुस्तफिजुर रहमान, सार्थक रंजन, दक्ष कामरा, रचिन रवींद्र, आकाश दीप।

SRH का आईपीएल 2026 के लिए फुल स्क्वाड

अभिषेक शर्मा, लियम लिविंगस्टन, जैक एडवर्ड्स, सलिल अरोड़ा, प्रफुल्ल हिंगे, साकिब हुसैन, क्राइनस फुलेट्रा, अमित कुमार, ओंकार टरमाले, शिवम मावी, अनिकेत वर्मा, ब्रायडन कार्से, ईशान मलिंगा, हर्ष दुबे, हर्षल पटेल, हेनरिक क्लासेन, ईशान किशन, जयदेव उनादकट, कामिंदू मेंडिस, नीतीश कुमार रेड्डी, पैट कमिंस, आर स्मरण, ट्रैविस हेड, जीशान अंसारी।

दिल्ली कैपिटल्स का आईपीएल 2026 के लिए फुल स्क्वाड

अभिषेक पोरेल, अजय मंडल, आशुतोष शर्मा, अक्षर पटेल, दुष्मंथा चमीरा, करुण नायर, केएल राहुल, कुलदीप यादव, माधव तिवारी, मिशेल स्टार्क, समीर रिजवी, टी नटराजन, त्रिपुराना विजय, ट्रिस्टन स्टब्स, विप्रज निगम, नितीश राणा (ट्रेड), आकिब नबी, पथुम निसंका, बेन डकेट, लुंगी एनगिडी, काइल जेमिसन, पृथ्वी शॉ, डेविड मिलर, साहिल पारेख।

पंजाब किंग्स का आईपीएल 2026 के लिए फुल स्क्वाड

श्रेयस अय्यर (कप्तान), कूपर कोनोली, बेन ड्वारशुइस, विशाल निषाद, प्रवीण दुबे, अर्शदीप सिंह, अजमतुल्लाह उमरजई, हरनूर पन्नू, हरप्रीत बराड़, लॉकी फर्ग्यूसन, मार्को जेनसन, मार्कस स्टोइनिस, मिच ओवेन, मुशीर खान, नेहाल वढेरा, प्रभसिमरन सिंह, प्रियांश आर्य, पायला अविनाश, शशांक सिंह, सूर्यांश शेडगे, विष्णु विनोद, व्यशांक विजयकुमार, जेवियर बार्टलेट, यश ठाकुर, युजवेंद्र चहल।

लखनऊ सुपर जाएंट्स का आईपीएल 2026 के लिए फुल स्क्वाड

ऋषभ पंत (कप्तान), एनरिक नॉर्खिया, जोश इंग्लिस, वानिंदु हसरंगा, अकक्षत रघुवंशी, मुकुल चौधरी, नमन तिवारी, अब्दुल समद, एडेन मार्करम, आकाश सिंह, अर्जुन तेंदुलकर, अर्शीन कुलकर्णी, आवेश खान, आयुष बडोनी, दिग्वेश राठी, हिम्मत सिंह, मणिमारन सिद्धार्थ, मैथ्यू ब्रीट्जके, मयंक यादव, मोहम्मद शमी, मिशेल मार्श, मोहसिन खान, निकोलस पूरन, प्रिंस यादव, शाहबाज अहमद।

राजस्थान रॉयल्स का आईपीएल 2026 के लिए फुल स्क्वाड

यशस्वी जयसवाल, वैभव सूर्यवंशी, रियान पराग, ध्रुव जुरेल, जोफ्रा आर्चर, नंद्रे बर्गर, तुषार देशपांडे, क्वेना मफाका, शुभम दुबे, शिमरन हेटमायर, लुआन-ड्रे-प्रिटोरियस, डोनोवन फरेरा, संदीप शर्मा, युद्धवीर चरक, रवि बिश्नोई, सुशांत मिश्रा, यशराज पुंजा, विग्नेश पुथुर, रवि सिंह, अमन राव, ब्रिजेश शर्मा, एडम मिल्ने, कुलदीप सेन।

गुजरात टाइटंस का आईपीएल 2026 के लिए फुल स्क्वाड

शुभमन गिल (कप्तान), साई सुदर्शन, कुमार कुशाग्र, अनुज रावत, जोस बटलर, निशांत सिंधु, वाशिंगटन सुंदर, ग्लेन फिलिप्स, अरशद खान, शाहरुख खान, राहुल तेवतिया, कगिसो रबाडा, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा, इशांत शर्मा, गुरनूर सिंह बरार, राशिद खान, मानव सुथार, साई किशोर, जयंत यादव, जेसन होल्डर, टॉम बैंटन, अशोक शर्मा, ल्यूक वुड, पृथ्वी राज यारा।

संपूर्ण खबरों के लिए क्लिक करे

https://jantakikalam.com

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button