
दशहरा मैदान, शांति नगर, भिलाई में आयोजित जैन यूथ क्रिकेट कप में एच.टी.सी. कंपनी के डायरेक्टर एवं सर्व समाज कल्याण समिति के अध्यक्ष श्री इंद्रजीत सिंह ‘छोटू’ सम्मिलित हुए।
इस अवसर पर उन्होंने आयोजन समिति को सफल आयोजन के लिए हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ प्रेषित कीं तथा कहा कि समाज में एकता, संगठन और आपसी सद्भाव को मजबूत करने हेतु ऐसे खेल आयोजन निरंतर होते रहना चाहिए।
कार्यक्रम के दौरान सर्व समाज कल्याण समिति के पदाधिकारीगण—
मलकीत सिंह, जोगा राव, अनिल चौधरी, निर्मल सिंह ‘निम्मे’, शाहनवाज़ कुरैशी, रमन राव, इंद्रजीत सिंह ‘चिंटू’, वाजिद अंसारी, रमन सारथी, गुरप्रीत सिंह, पंकज शर्मा एवं सोम सिंह सहित समाज के वरिष्ठजन एवं युवा साथी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।
संपूर्ण खबरों के लिए क्लिक करे




