chhattisgarhछत्तीसगढ़रायपुर

नितिन नबीन जी के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष बनने पर सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने दी बधाई…

रायपुर। छत्तीसगढ़ भाजपा प्रभारी एवं बिहार सरकार में मंत्री आदरणीय नितिन नबीन जी को भारतीय जनता पार्टी का राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त किए जाने पर सांसद एवं वरिष्ठ भाजपा नेता बृजमोहन अग्रवाल ने हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने कहा कि नितिन नबीन जी का यह दायित्व उनके संगठनात्मक कौशल, प्रशासनिक अनुभव एवं पार्टी के प्रति निष्ठा का प्रतीक है।

उन्होंने कहा कि श्री नबीन जी ने संगठन और सरकार दोनों स्तरों पर अनुकरणीय कार्य करते हुए कार्यकर्ताओं के बीच विश्वास और ऊर्जा का संचार किया है। श्री अग्रवाल ने विश्वास व्यक्त किया कि नितिन नबीन जी के कुशल नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी का संगठन और अधिक सुदृढ़ होगा तथा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में ‘विकसित भारत’ के संकल्प को नई गति मिलेगी। उन्होंने श्री नबीन जी के सफल एवं प्रभावशाली कार्यकाल की कामना करते हुए कहा कि उनका मार्गदर्शन पार्टी को नई ऊंचाइयों तक ले जाएगा।

संपूर्ण खबरों के लिए क्लिक करे

https://jantakikalam.com

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button