chhattisgarhछत्तीसगढ़दुर्ग

ऑपरेशन सुरक्षा और विश्वास: दुर्ग पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 85 वारंटी गिरफ्तार, 11 वाहन जब्त…

दुर्ग / दुर्ग पुलिस व्दारा “ऑपरेशन सुरक्षा” अभियान के अंतर्गत सड़क पर प्रत्येक व्यक्ति के जीवन की रक्षा और परिवहन व्यवस्था को सुरक्षित बनाने की दिशा में विगत दिनों विशेष अभियान चलाया गया। अभियान के तहत सड़क किनारे लापरवाही पूर्वक असुरक्षित तरीके से वाहन को खडा करने के कारण लगातार हो रहे घटना को दृष्टिगत रखते हुए दुर्ग जिला के समस्त थाना को अपने – अपने थाना क्षेत्र में अभियान चलाकर लापरवाह वाहन चालाक/स्वामी के विरुद्ध वैधानिक कार्यवाही किए जाने हेतु निर्देशित किया गया था।

जिसके तारतम्य में विभिन्न थाना क्षेत्र अंतर्गत दुर्ग पुलिस व्दारा कुल 11 वाहन स्वामियों के विरुद्ध धारा 285 भारतीय न्याय संहिता के तहत वैधानिक कार्यवाही करते हुए वाहनों को जप्त कर अपराध दर्ज किया गया है। लापरवाह वाहन चालाक/स्वामी के विरुद्ध दुर्ग पुलिस का कार्यवाही लगातार जारी रहेगी।

अभियान के अंतर्गत थाना थाना पुलगांव में सात थाना जामुल कुर्सी पर पुरानी भिलाई वह चौकी अंजोरा में 01 – 01 प्रकरण पंजीबद्ध किया गया है। इसी तरह “ऑपरेशन विश्वास” अभियान के अंतर्गत शराब का सेवन कर अपराध घटित करने वालो तथा अपराधों के रोकथाम एवं अड्डेबाजी कर माहौल खराब करने वाले असामाजिक तत्वो तथा अवैध गतिविधियों में शामिल व्यक्तियों को प्रतिबंधित किए जाने हेतु विगत दिनों विशेष अभियान चलाया गया।

अभियान के तहत विभिन्न थाना क्षेत्रान्तर्गत आम जगहों में शराब का सेवन करने वाले असामाजिक तत्वों के विरुद्ध आबकारी एक्ट के तहत कुल 27 प्रकरण पंजीबद्ध किए गए है। उसी क्रम में विगत दिवस 20 स्थाई वारंट वह 65 गिरफ्तारी वारंट दुर्ग जिला के समस्त थाना एवं चौकी में तमिल कर कल 85 वारंटी को न्यायिक डिमांड पर भेजा गया। दुर्ग पुलिस की यह कार्यवाही लगातार जारी रहेगी।

संपूर्ण खबरों के लिए क्लिक करे

https://jantakikalam.com

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button