छत्तीसगढ़भिलाई

Parliament News: संसद में जनता के असली सवालों पर हो चर्चा – रघु ठाकुर

भिलाई। लोकतांत्रिक समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय संरक्षक रघु ठाकुर अपने अल्प प्रवास पर दुर्ग पहुंचे। सर्वप्रथम साथी अरविंद सिंह अध्यक्ष आईटी सेल के निवास पर उनकी पत्नी श्रीमती इंदुबाला सिंह के निधन पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की।

उन्होंने अरंविद सिंह के परिवार को संवेदनाएं देते हुए उनकी पत्नी के परिवार को संभालने में महत्वपूर्ण भूमिका का उल्लेख किया। बाद मे श्याम मनोहर सिंह जी के निवास पर उपस्थित पत्रकारों से चर्चा करते हुएकहा कि वंदे मातरम से किसी को परहेज नही होना चहिए। यह राष्ट्रगीत जैसा है जिसने हजारों लाखों लोगों को त्याग और कुर्बानी के लिए प्रेरित किया था।

उन्होंने कहा ससद सत्र के दस घंटेका समय बेकार गया। यह नही होना चाहिए। प्रधानमंत्री मोदी का यह चुनावी जाल था जिसमें प्रतिपक्ष फंस गया। देवबंद के मौलाना मदनी को सलाह देते हुए श्री ठाकुर ने कहा कि देवबंद का भारत के आजादी के आंदोलन में बड़ा योगदान रहा है।

मदनी साहब चाहें तो कहे या ना कहैं परंतु इसमें इस्लाम और मजहब को नही जोडऩा चाहिए। वंदे मातरम का तात्पर्य एक प्रतीक रूपी भारत भूमि मातृ भूमि सेहे ।मातृभूमि की वंदना से किसी को आपत्ति नही होना चाहिए। जब हमारे मुस्लिम भाई मादरे वतन कहते है तो उसका अर्थ भी वन्दे मातरम जैसा है।

फारसी में मादरमां को कहा जाता है वतन जो अरबी शब्द है का अर्थ होता है देश जहां पैदा हुए।मादरे वतन का तात्पर्य जन्म भूमि का जिक्र करना है। राजनीति को देश के बुनियादी सवालों के साथ जोडऩा चाहिए। संसद भारत के 85 हजार लोगों का अमेरिका में वीजा रद्द किया गया ,देश के बढ़ती हुई बेरोजगारी पर चर्चा नही की।

उन्होंने कहा देश में लोकतांत्रिक समाजवादी पार्टी वैचारिक विकल्प देने का प्रयास कर रही है। मैं मजदूरों, नौजवानों, महिलाओं से अपील करूगा की लोसपा का साथ दें। इस अवसर पर लोकतांत्रिक समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष अशोक पंडा, श्याम मनोहर सिंह, अजय साहू, सहित साथी गण उपस्थित थे।

संपूर्ण खबरों के लिए क्लिक करे

https://jantakikalam.com

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button