कैरियरछत्तीसगढ़रोजगार

आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिका के रिक्त पदों पर भर्ती, 31 दिसम्बर तक आवेदन आमंत्रित…

अम्बिकापुर – एकीकृत बाल विकास परियोजना के परियोजना अधिकारी ने बताया कि बाल विकास परियोजना अम्बिकापुर (शहरी) के अंतर्गत रिक्त आंगनबाड़ी केंन्द्रों में कार्यकर्ता/सहायिका के रिक्त पदों हेतु खुली भर्ती हेतु आवेदन पत्र 17 दिसम्बर से 31 दिसम्बर 2025 तक आमंत्रित किये गये हैं।

आंगनबाड़ी कार्यकर्ता के 01 पद एवं आंगनबाड़ी सहायिका के 03 पदों पर पदों पर भर्ती की जानी है। जिसमें महाराणा प्रताप वार्ड क्र. 06 के दुबे कॉलोनी आंगनबाड़ी केंन्द्र केदारपुर, में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता के 01 पद, श्यामा प्रसाद मुखर्जी वार्ड क्र. 03 गांधीनगर आंगनबाड़ी केंन्द्र बंगालीपारा में आंगनबाड़ी सहायिका के 01 पद, रामानुज वार्ड क्र. 33 दर्रीपारा, आंगनबाड़ी केंन्द्र हरिजनपारा में 01 पद एवं डॉ. भीमराव अम्बेडकर वार्ड क्र. 45 दर्रीपारा,

आंगनबाड़ी केंन्द्र खरसिया नाका में 01 पद पदों पर भर्ती की जानी है।उन्होंने बताया कि उक्त पदों पर केवल महिला ही आवेदन कर सकती है। वे अपना आवेदन पत्र बाल विकास परियोजना अम्बिकापुर (शहरी) कार्यालय में कार्य दिवस पर कार्यालयीन समय पर जमा अथवा पंजीकृत डाक द्वारा निर्धारित अवधि तक भेज सकती हैं। नियुक्ति की विस्तृत शर्तों एवं अहर्ताओं के सम्बन्ध में जानकारी परियोजना कार्यालय एवं नगर पालिक निगम अम्बिकापुर कार्यालय के सूचना पटल पर देखी जा सकती है।

संपूर्ण खबरों के लिए क्लिक करे

https://jantakikalam.com

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button