chhattisgarhदुर्गदेशराजनीति

विधायक श्री गुरु रूद्र कुमार ने पैदल तय किया सफर, क्यों – कहां, जाने यहाँ…

विधायक, दुर्ग – लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी एवं ग्रामोद्योग मंत्री व क्षेत्रीय विधायक श्री गुरु रूद्र कुमार ने आज अहिवारा नगर में कांग्रेस की पदयात्रा में शामिल होकर कांग्रेस पदाधिकारियों और आम जनता उसे भेट की।

विधायक श्री गुरु रूद्र कुमार ने पैदल तय किया सफर, क्यों - कहां, जाने यहाँ...

इसके उपरांत मंत्री श्री गुरु रूद्र कुमार ने आम सभा को संबोधित किया साथ ही अहिवारा नगर पालिका क्षेत्र के सफाई कर्मियों का शाल से सम्मान किया। इस दौरान मंत्री व क्षेत्रीय विधायक श्री गुरु रूद्र कुमार और कांग्रेस पार्टी की विचारधारा से प्रभावित होकर गिधौला ग्राम पंचायत के सरपंच डॉक्टर गेंदलाल बंछोर और उपसरपंच समेत 16 लोगों ने कांग्रेस प्रवेश किया। जिसका मंत्री श्री गुरु रुद्र कुमार ने कांग्रेस का गमछा पहनाकर पार्टी ज्वाइन कराया।

विधायक श्री गुरु रूद्र कुमार ने पैदल तय किया सफर, क्यों - कहां, जाने यहाँ...

लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी एवं ग्रामोद्योग मंत्री एवं क्षेत्रीय विधायक श्री गुरु रुद्र कुमार ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि यह हमारे लिए गर्व की बात है कि अहिवारा नगर पालिका और भिलाई-3 चरोदा नगर निगम को जो केंद्र सरकार से स्वच्छता अवार्ड मिला है। उसके लिए अहिवारा विधानसभा क्षेत्र की जनता का धन्यवाद किया। इस उपलब्धि के लिए स्वच्छता कर्मियों और आम जनता को बधाई दी। और आने वाले भविष्य के लिए इस की शुभकामनाएं दी। इसके साथ ही कांग्रेस में शामिल हुए लोगों को संगठन की ओर से और अपनी ओर से स्वागत किया। और कहा कांग्रेस पार्टी पर आस्था दिखाने के लिए आप सभी का धन्यवाद। उन्होंने विश्वास दिलाते हुए कहा कि आप सबके सहयोग से अहिवारा क्षेत्र में कांग्रेस पार्टी को और मजबूत करेंगे।

विधायक श्री गुरु रूद्र कुमार ने पैदल तय किया सफर, क्यों - कहां, जाने यहाँ...

मंत्री श्री गुरु रूद्र कुमार ने अपने संबोधन में आगे कहा कि गौर करने वाली बात है कि कोरोना महामारी जैसी इतनी बड़ी आपदा के बाद आज भी हम सब उभरने का प्रयास कर रहे हैं। केंद्र सरकार को जहां हमें राहत देना चाहिए लेकिन राहत देने के बदले आए दिन नए-नए नीति, नए-नए नियम और नए-नए कानून बनाकर आम जनता पर, किसानों पर और कामगारों पर नए वेट लगाकर, नए टैक्स वसूल कर आम नागरिकों की हर जरूरतों की चीजों को महंगा कर रहे हैं। मोदी सरकार ने आम नागरिकों को सबसे बड़ा झटका नोटबंदी करके दिया। नोटबंदी भी ऐसी नोटबंदी कि अचानक रात को 8:00 बजे मीडिया के सामने आकर 500 और 1000 रुपए के नोट बंद कर दिए। इससे कई परिवारों के रिश्ते टूटे, कईयों के परिवार तबाह हुए लेकिन फिर भी मोदी सरकार नहीं जागी। उस नोटबंदी की मार और उस नोटबंदी का असर आज भी पूरा हिंदुस्तान खेल रहा है इससे आज तक उभर नहीं पाए हैं। इसके साथ पेट्रोल, डीजल और गैस की कीमतें लगातार बढ़ाते जा रहे हैं। अगर डीजल के दाम बढ़ाएंगे तो निश्चित तौर पर महंगाई बढ़ेगी। इससे सब्जी के दाम बढ़ेंगे, राशन के दाम बढ़ेंगे और बच्चे के स्कूल बस का किराया भी बढ़ेगा। ऐसे में हर परिवार में वित्तीय भार बढ़ रहा है। अभी हाल में मोदी सरकार ने नया वेट-जीएसटी लागू कर सुबह की चाय में बिस्किट गायब करने और चाय फीकी करने की तैयारी कर दी है।

उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि हमें आम जनता को सच्चाई बताने की जरूरत है। गैस सिलेंडर के दाम इतने बढ़ चुके हैं कि आम जनता को महंगाई का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि आपदा महामारी से पूरा विश्व परेशान हुआ। लॉकडाउन लगे, हाहाकार मचा, कईयों ने अपनों को खोया, परेशानियों का सामना करना पड़ा लेकिन अहिवारा विधानसभा क्षेत्र में ऐसे जुझारू नेता, संगठन के कार्यकर्ता, सामाजिक कार्यकर्ताओं ने घूम घूम कर लोगों की मदद की। हमारे कार्यकर्ताओं ने अपनी जान की बाजी लगाकर सूखा राशन, पके भोजन, दवाई किट आदि राहत की सामग्री लोगों तक पहुंचाने का काम किया। पूरे देश में एक एकमात्र अहिवारा विधानसभा क्षेत्र है जहां श्री जयंत देशमुख के नेतृत्व में गांव-गांव में सैनिटाइज किया गया।

पीएचई मंत्री श्री गुरु रुद्र कुमार ने केंद्र की भाजपा सरकार को कोसते हुए कहा कि जब चुनाव आते हैं तब भाजपा को आम जनता की याद आती है। उन्होंने कहा कि यूपी चुनाव में भाजपा की स्थिति खराब है। इसलिए पेट्रोल में ₹5 और डीजल में ₹10 कीमत कम किए हैं। जब-जब चुनाव आते हैं तब भाजपा को आम जनता की याद आती है। वही 5 सालों तक भाजपा असंवेदनशील बनी बैठी रहती है।

छत्तीसगढ़ हिंदुस्तान में ऐसा प्रदेश रहा जहां महामारी के दौरान माननीय मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल जी के नेतृत्व में बनी योजनाएं और नीतियां के कारण छत्तीसगढ़ आपदा में भी अपने आपको संभालने में सक्षम रहा। देशभर में वित्तीय संकट के बावजूद छत्तीसगढ़ में धान खरीदी में 2500 रुपए समर्थन मूल्य देना हमारी सरकार ने बंद नहीं किया। जबकि 2023 के अंत तक आते-आते 2500 से 2800 रुपए धान समर्थन मूल्य देने की योजना है।

उन्होंने अपने भाषण पूरा करते हुए कहा कि हमारी सरकार हर वर्ग के विकास के लिए निरंतर कार्य कर रही है। आपको बताते हुए खुशी हो रही है कि हम जनता के मुताबिक विकास कार्य कर रहे हैं। इतिहास में ऐसा पहली बार हुआ है जब एक ही कार्यकाल में मात्र 3 वर्षों में एक विधानसभा क्षेत्र में दो जगह तहसील बनाए गए हैं। भिलाई- 3 और अहिवारा को तहसील का दर्जा मिला है। 3 साल में हमने 2 तहसील की सौगात दी है। यहां की बहुप्रतीक्षित मांग नंदिनी-अहिवारा रोड का भूमिपूजन हो चुका है और काम भी शुरू हो गया है। हमारी सरकार प्रदेश और अहिवारा विधानसभा क्षेत्र के विकास के लिए निरंतर प्रयास कर रही है। और जनता को विश्वास दिलाते हुए कहा कि आपके मन मुताबिक अहिवारा क्षेत्र का विकास करेंगे।

इस अवसर पर अहिवारा कांग्रेस नगर अध्यक्ष श्रीमती दुर्गा गजबिये, श्री कैलाश नाहटा, श्री प्रकाश ठाकुर, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष श्री वहीरा वर्मा, धमधा जनपद पंचायत की अध्यक्षा श्रीमती सरस्वती रात्रि, माटीकला बोर्ड के अध्यक्ष श्री खिलावन चक्रधारी, यूथ कांग्रेस अध्यक्ष श्री अमन सिंह, श्री बलजीत सिंह, श्री जयंत देशमुख, सरपंच संघ के अध्यक्ष श्री झुमुक साहू, जनपद सदस्य श्री राजेंद्रर, सरपंचगण, एल्डरमैन, पार्षदगण एवं आम नागरिक बड़ी संख्या में शामिल हुए।

संपूर्ण खबरों के लिए क्लिक करें : http://jantakikalam.com/

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button