
भिलाई। नेहरू नगर गुरुद्वारा में यूथ सिख सेवा समिति भिलाई द्वारा एक सराहनीय सामाजिक पहल की गई। समिति के अध्यक्ष एवं हैवी ट्रांसपोर्ट कंपनी के डायरेक्टर इंदरजीत सिंह ‘छोटू’ की पहल पर एक जरूरतमंद बहन के विवाह के लिए सहायता प्रदान की गई।
समिति की ओर से बहन को सिलाई मशीन, ₹5100 की नगद राशि, और लावा फेरी की रस्म के लिए आवश्यक आर्थिक सहयोग सप्रेम भेंट किया गया। यह कदम समाज में सेवा और भाईचारे की मिसाल प्रस्तुत करता है।
इस अवसर पर समिति के अध्यक्ष इंदरजीत सिंह जी, कोषाध्यक्ष मलकित सिंह, सदस्य निर्मल सिंह निम्मे, जोगा राव, शाहनवाज कुरैशी, वाजिद अंसारी, सुनील यादव, इंद्रजीत सिंह चिंटू, परिवारजन एवं क्षेत्र के कई गणमान्य उपस्थित रहे।
संपूर्ण खबरों के लिए क्लिक करे




