
दुर्ग पुलिस ने ऑपरेशन विश्वास अभियान के तहत अवैध शराब कारोबार पर एक और बड़ी कार्रवाई की है। पुरानी भिलाई थाना क्षेत्र में पुलिस ने एक आरोपी को 33 पौवा शोले मसाला अवैध शराब के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी को न्यायिक रिमांड पर केंद्रीय जेल भेज दिया गया है।
ऑपरेशन विश्वास के तहत कार्रवाई तेज
अवैध शराब और नशा तस्करी के खिलाफ दुर्ग पुलिस लगातार अभियान चला रही है। इसी क्रम में पुरानी भिलाई थाना पुलिस को 8 दिसंबर 2025 को मुखबिर से सूचना मिली कि पुरैना डेम नर्सरी के पास एक व्यक्ति अवैध शराब बेच रहा है।
पुलिस की घेराबंदी, आरोपी मौके से गिरफ्तार
सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घेराबंदी कर आरोपी को पकड़ लिया। पूछताछ में उसने अपना नाम बताया—
दशरथ पारधी
पिता – विजय पारधी
उम्र – 50 वर्ष
निवासी – पारधी पारा, गनियारी
उसके पास से एक प्लास्टिक बोरी बरामद हुई, जिसमें “चंदौसी सिहौरी सरबती” लिखा था। बोरी में 33 पौवा शोले मसाला शराब मिली, जिसमें प्रत्येक पौवा 180 एमएल का था। कुल मात्रा — 5940 एमएल, जिसकी कीमत लगभग ₹3300 है।
आरोपी पर आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज
आरोपी द्वारा अवैध शराब बिक्री कर अवैध धन कमाने का प्रयास पाए जाने पर उस पर मामला दर्ज किया गया—
अपराध क्रमांक — 494/2025
धारा — 34(2) आबकारी अधिनियम
पुलिस ने मौके से अवैध शराब जब्त कर ली और आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे केंद्रीय जेल भेज दिया गया।
संपूर्ण खबरों के लिए क्लिक करे




