Site icon जनता की कलम

ऑपरेशन विश्वास में दुर्ग पुलिस की बड़ी सफलता, मोहन नगर थाना ने नशे के कारोबारियों को दबोचा

ऑपरेशन विश्वास में दुर्ग पुलिस की बड़ी सफलता, मोहन नगर थाना ने नशे के कारोबारियों को दबोचा

R.O. No. - 13538/44

दुर्ग – थाना मोहन नगर दिनाँक 04.12.2025 को मुखबीर से सूचना प्राप्त हुई कि सूर्या होटल के पीछे माल धक्का पास दुर्ग रेलवे स्टेशन के पीछे में दो व्यक्ति द्वारा नशे की गोलियां बेचने का कार्य किया जा रहा है l प्राप्त सूचना के रिपोर्ट पर थाना में उपस्थित स्टाफ द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुएl

मुखबिर द्वारा प्राप्त सूचना स्थल पर पहुंच कर देखने पर दो व्यक्तियों द्वारा नशीली टैबलेट का बेचना पाये जाने पर घेराबंदी कर पकड़ा गया l निर्धारित नियमों का पालन करते हुए आरोपियों से पूछताछ करने पर अपना नाम सुमित जाटव एवं फग्गू उर्फ लक्की यादव बताया गयाl

एवं उनकी चेकिंग के पश्चात आरोपी सुमित जाटव के एक जेब से नशीली टैबलेट अल्फाजोलम के कुल 6 पेट जिसमें 79 टेबलेट व दूसरे जेब में बिक्री रकम ₹200 तथा फग्गू यादव के जेब से SPASMO-PLUS कैप्सूल के चार पत्ते जिसमें 21 कैप्सूल तथा बिक्री रकम 150 रुपए बरामद किया गया एवं मेमोरेंडम कथन के दौरान उनके द्वारा टैबलेट बेचना एवं आरोपी सुनील तांडी का खरीदने की घटना स्वीकार किया गया l

आरोपियों के इस कृत्य पर थाना मोहन नगर में धारा 8, 22, 27(a) एनडीपीएस एक्ट कायम किया गया है l

R.O. No. - 13538/44

गिरफ्तार आरोपी :-
1. सुमित जाटव, 31 साल, पंचशील नगर
2. फग्गू उर्फ़ लक्की यादव उम्र 36 साल सिकोलाभाठा मोहन नगर
3. सुनील तांडी 39 साल साइन नगर

संपूर्ण खबरों के लिए क्लिक करे

https://jantakikalam.com

Exit mobile version