अन्‍यछत्तीसगढ़दुर्ग

दुर्ग पुलिस की बड़ी कार्रवाई: अल सुबह आउटर और स्लम क्षेत्रों में जबरदस्त दबिश…

दुर्ग – जिले में आपराधिक गतिविधियों में अंकुश लगाए जाने, धारदार हथियार लेकर चलने वालों, मादक पदार्थ रखने वालों एवं सशक्त अप के माध्यम से वाहनों की चेकिंग एवं अपराधियों पर नियंत्रण बनाए रखने हेतु आज दिनांक 29.11.2025 को जिले में छावनी बस्ती, कुम्हारी क्षेत्र एवं रायपुर से लगे अमलेश्वर क्षेत्र के आउटर बस्ती में प्रातः 04:00 बजे से 08:00 बजे तक एवं दिनांक 28. 11 2025 को रात्रि 10:00 बजे से 12:00 तक रेलवे स्टेशन बस स्टैंड में सघन चेकिंग अभियान चलाया गया।

जिसमें लगभग 500 से अधिक लोगों की चेकिंग की गई और संदिग्ध व्यक्तियों के फिंगर प्रिंट लिए गए। राजपत्रित अधिकारियों के नेतृत्व में थाना प्रभारी एवं पुलिस बल के व्दारा आकस्मिक चेकिंग की गई। उपस्थित बदमाशों को अपराधिक गतिविधियों से दूर रहने, सामाजिक जीवन व्यतीत किए जाने हेतु समझाईश दी गई।
संदिग्धों से पूछताछ कर तस्दीक की गई।

संपूर्ण खबरों के लिए क्लिक करे

https://jantakikalam.com

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button