Site icon जनता की कलम

WPL 2026 शेड्यूल का हुआ ऐलान, 2 वेन्यू में 28 दिनों के अंदर खेले जाएंगे फाइनल सहित कुल 22 मुकाबले…

WPL 2026 शेड्यूल का हुआ ऐलान, 2 वेन्यू में 28 दिनों के अंदर खेले जाएंगे फाइनल सहित कुल 22 मुकाबले...

R.O. No. - 13538/44

महिला प्रीमियर लीग यानी WPL के चौथे सीजन को लेकर 27 नवंबर को नई दिल्ली में मेगा प्लेयर ऑक्शन का आयोजन किया गया था, जिसमें सभी टीमों की स्क्वाड में आगामी सीजन में कई बड़े बदलाव भी देखने को मिलेंगे। वहीं WPL के चौथे सीजन को लेकर पूरे शेड्यूल का ऐलान कर दिया गया है।

अगले साल भारत की मेजबानी में 7 फरवरी से टी20 वर्ल्ड कप 2026 का आयोजन होना है, जिसके चलते WPL के चौथे सीजन को पहले कराने का फैसला लिया गया है। आगामी सीजन की शुरुआत जहां 9 जनवरी से होगी तो वहीं फाइनल मुकाबला 5 फरवरी को खेला जाएगा।

28 दिन तक में खेले जाएंगे कुल 22 मुकाबले

WPL 2026 सीजन का आगाज 9 जनवरी को डिफेंडिंग चैंपियन मुंबई इंडियंस और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच होने वाले मुकाबले के साथ होगी। 28 दिनों तक चलने वाले इस टूर्नामेंट में फाइनल सहित कुल 22 मुकाबले खेले जाएंगे। इन सभी मैचों का आयोजन 2 वेन्यू पर किया जाएगा

R.O. No. - 13538/44

जिसमें टूर्नामेंट के पहले 11 मैच नवी मुंबई के स्टेडियम में होंगे तो वहीं फाइनल सहित बाकी के 11 मैच वडोदरा के स्टेडियम में खेले जाएंगे। इस दौरान 2 दिन ऐसे होंगे जिसमें डबल हेडर मुकाबले भी होंगे, जिसमें 10 जनवरी और 17 जनवरी को ऐसा देखने को मिलेगा। इसके अलावा बाकी सभी दिन एक-एक मैच खेले जाएंगे। लीग स्टेज के मुकाबले जहां एक फरवरी को खत्म हो जाएंगे तो वहीं तीन फरवरी एलिमिनेटर मुकाबला खेला जाएगा, जबकि 5 फरवरी गुरुवार के दिन फाइनल मुकाबला होगा।

यहां पर देखिए WPL 2026 का पूरा शेड्यूल

संपूर्ण खबरों के लिए क्लिक करे

https://jantakikalam.com

Exit mobile version