स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट पर मुख्यमंत्री ने पुष्पगुच्छ भेंट कर किया स्वागत
रायपुर – रायपुर में आज एक अहम राजनीतिक पल देखने को मिला, जब केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह स्वामी विवेकानंद विमानतल पहुंचे। उनके आगमन पर छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने एयरपोर्ट पर पहुंचकर उनका गर्मजोशी और आत्मीयता से स्वागत किया।
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने अमित शाह का स्वागत पुष्पगुच्छ भेंट कर किया और दोनों नेताओं के बीच संक्षिप्त चर्चा भी हुई। शाह के इस दौरे को प्रदेश की राजनीति, विकास योजनाओं और सुरक्षा से जुड़ी गतिविधियों के लिहाज से अहम माना जा रहा है।
इस अवसर पर प्रशासनिक अधिकारियों और भाजपा कार्यकर्ताओं की भी व्यापक मौजूदगी रही।
संपूर्ण खबरों के लिए क्लिक करे




