छत्तीसगढ़भिलाई

सेल इंटर प्लांट्स क्रिकेट चैंपियनशिप के क्वाटर फाइनल में बोकारो और दुर्गापुर ने दर्ज की शानदार जीत

सेल भिलाई द्वारा आयोजित सेल इंटर प्लांट्स क्रिकेट चैंपियनशिप 2025 के अंतर्गत दिनांक 13 नवम्बर, 2025 को खेले गए मुकाबलों में बोकारो इस्पात संयंत्र (बी.एस.एल.) और दुर्गापुर इस्पात संयंत्र (डी.एस.पी.) की टीमों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए अपने-अपने मैचों में जीत दर्ज की।

सेक्टर–10 स्थित बीएसपी क्रिकेट ग्राउंड में खेले गए मैच में बोकारो ने इस्को–बर्नपुर को चार विकेट से पराजित किया। पहले बल्लेबाजी करते हुए इस्को–बर्नपुर ने निर्धारित ओवरों में 8 विकेट के नुकसान पर 113 रन बनाए। टीम की ओर से ए. चक्रवर्ती ने 29, जयप्रकाश ने 23 और दीपक ने 22 रन का योगदान दिया। बर्नपुर की ओर से जयदीप राय और अमरजीत शाह ने दो-दो विकेट लिए, जबकि राजेश पटेल एवं जयप्रकाश ने एक-एक विकेट हासिल किया।

बोकारो की ओर से शानदार गेंदबाजी करते हुए नितेश सिंह ने 5 विकेट और मनोज भारती ने 3 विकेट हासिल किए। जवाब में बोकारो ने 6 विकेट खोकर 114 रन बनाते हुए लक्ष्य प्राप्त किया। टीम की ओर से गयासुद्दीन ने 34, मयूर ने 26 और नितेश सिंह ने नाबाद 18 रन बनाए।

दूसरा मुकाबला सेक्टर–1 स्थित बीएसपी क्रिकेट ग्राउंड पर कॉरपोरेट ऑफिस (दिल्ली) और दुर्गापुर इस्पात संयंत्र (डीएसपी) के बीच खेला गया, जिसमें दुर्गापुर ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 164 रनों से जीत दर्ज की। पहले बल्लेबाजी करते हुए दुर्गापुर ने 7 विकेट पर 232 रन बनाए। विश्वजीत राय ने 52 रन, अमित (नाबाद) ने 39 रन और भास्कर ने 37 रन जोड़े।

कॉरपोरेट ऑफिस की ओर से राजकुमार और अशोक राणा ने दो-दो विकेट प्राप्त किए। जवाब में कॉरपोरेट ऑफिस की टीम 68 रन पर ऑलआउट हो गई। प्रतीक मराठे ने 20 रन और सुमित कुमार ने 14 रन का योगदान दिया।
दुर्गापुर के गेंदबाज रवि थापा ने 4 विकेट, बहार अली ने 2 विकेट, जबकि भास्कर, विकास और अजैया ने एक-एक विकेट लेकर अपनी टीम की जीत सुनिश्चित की।

इन मैचों में अंपायर के रूप में संतोष सोनी, राणा प्रताप सिंह, हरप्रीत सिंह एवं पियूष साहू ने दायित्व निभाया। वहीं स्कोरिंग का कार्य  विनोद देवघरे, संतोष ठाकुर, आकाश गुप्ता एवं वीरेंद्र द्वारा किया गया। प्रतियोगिता का सेमीफाइनल मुकाबला 14 नवम्बर, 2025 को खेला जाएगा। पहला सेमीफाइनल बोकारो बनाम बर्नपुर तथा दूसरा सेमीफाइनल भिलाई इस्पात संयंत्र बनाम राउरकेला इस्पात संयंत्र (आरएसपी) के बीच होगा।

संपूर्ण खबरों के लिए क्लिक करे

https://jantakikalam.com

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button