
बीडीएस टीम ने संदिग्ध सामानों की की जांच
दुर्ग में सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने के उद्देश्य से बीडीएस टीम (Bomb Detection Squad) ने रेलवे स्टेशन और बस स्टैंड पर मौजूद सामानों की गहन जांच की। सुरक्षा कर्मियों ने यात्रियों के लगेज और आस-पास रखे बैग्स को सावधानीपूर्वक स्कैन किया।
भीड़भाड़ वाले इलाकों में सघन चेकिंग जारी
दुर्ग और भिलाई के बाजारों, रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड और सीमावर्ती क्षेत्रों में संदिग्ध व्यक्तियों की पहचान और जांच की जा रही है। पुलिस बल लगातार गश्त कर सुरक्षा सुनिश्चित कर रहा है ताकि किसी भी संभावित घटना को रोका जा सके।
जिला सीमाओं पर नाकेबंदी, वाहनों की लगातार तलाशी
दुर्ग जिले की सीमाओं पर पुलिस ने नाकेबंदी कर वाहनों की जांच तेज कर दी है। हर वाहन की डिटेल चेकिंग की जा रही है ताकि कोई भी संदिग्ध गतिविधि जिले में प्रवेश न कर सके।
डॉग स्क्वायड और एंटीसेबोटाज टीम ने भी संभाली मोर्चा
सुरक्षा को और मजबूत करने के लिए एंटीसेबोटाज टीम और डॉग स्क्वायड को भी जांच में लगाया गया है। टीमों ने रेलवे स्टेशन और बस स्टैंड परिसर में गहन तलाशी अभियान चलाया और सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया।
जनता से की अपील — सतर्क रहें, संदिग्ध दिखे तो सूचना दें
पुलिस प्रशासन ने नागरिकों से अपील की है कि वे सार्वजनिक स्थानों पर सतर्क रहें और किसी भी संदिग्ध वस्तु या व्यक्ति की सूचना तुरंत पुलिस को दें।
संपूर्ण खबरों के लिए क्लिक करे




