
दुर्ग जिले के अहीवारा स्थित शासकीय नागरिक कल्याण महाविद्यालय के विद्यार्थियों को आधुनिक शिक्षा की दिशा में बड़ी सौगात मिली है। 40 लाख रुपये की लागत से तैयार हाई-टेक कंप्यूटर लैब का लोकार्पण क्षेत्रीय विधायक डॉ. डूमलाल कोसेवाड़ा ने किया।
डिजिटल शिक्षा की ओर कदम
इस लैब में 25 अत्याधुनिक कंप्यूटर, स्मार्ट बोर्ड, व्हाइट बोर्ड और डिजिटल पोडियम जैसी आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराई गई हैं। यह सुविधा विद्यार्थियों को कंप्यूटर आधारित शिक्षा की नई दिशा देगी।
विधायक डॉ. डूमलाल कोसेवाड़ा ने दी शुभकामनाएं
लोकार्पण अवसर पर विधायक डॉ. डूमलाल कोसेवाड़ा ने छात्रों को बधाई देते हुए कहा कि –
“यह कंप्यूटर लैब विद्यार्थियों के उज्जवल भविष्य की नींव बनेगी और डिजिटल युग में उन्हें नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने में सहायक होगी।”
उन्होंने यह भी बताया कि उनकी निधि से पहले भी कॉलेज को मॉडल क्लासरूम और पेयजल सुविधा के लिए राशि दी गई थी।
पर्यावरण संरक्षण पर भी जोर
विधायक ने अपने संबोधन में कहा कि –
“पर्यावरण हमारे जीवन का अभिन्न अंग है। जब तक पर्यावरण सुरक्षित रहेगा, तभी हम सभी सुरक्षित रहेंगे।”
उन्होंने विद्यार्थियों से वृक्षारोपण और स्वच्छता जैसे कार्यों में भागीदारी करने का आग्रह किया।
नई शिक्षा नीति (NEP) से जुड़ी पहल
कॉलेज के प्राचार्य ने बताया कि नई शिक्षा नीति (NEP) के अंतर्गत कंप्यूटर शिक्षा का महत्व काफी बढ़ गया है।
अब कॉमर्स, आर्ट्स और साइंस — सभी संकायों के छात्र-छात्राओं को डिजिटल क्लासरूम के माध्यम से गुणवत्तापूर्ण शिक्षा मिलेगी।
छात्रों में उत्साह और धन्यवाद ज्ञापन
छात्र-छात्राओं ने कहा कि इस लैब से अब उन्हें कोचिंग पर अतिरिक्त खर्च नहीं करना पड़ेगा। वे कॉलेज में ही निःशुल्क उच्चस्तरीय तकनीकी शिक्षा प्राप्त कर सकेंगे।
कॉलेज प्रबंधन और विद्यार्थियों ने विधायक डॉ. कोसेवाड़ा का आभार व्यक्त किया।
संपूर्ण खबरों के लिए क्लिक करे




