छत्तीसगढ़दुर्ग

दुर्ग ग्रामीण विधायक ललित चंद्राकर ने मनाया जन्मदिन, क्षेत्रवासियों ने दी शुभकामनाएं और आशीर्वाद

दुर्ग ग्रामीण विधायक ललित चंद्राकर के बिहार प्रवास से आने के पश्चात आज उनके निवास स्थान पर दुर्ग ग्रामीण विधान सभा क्षेत्र के जनता ने सौजन्य मुलाकात की और उन्हें जन्म दिन की हार्दिक शुभकामनाएं और अनंत बधाई दी।

इस अवसर पर क्षेत्र के लोगों ने विधायक ललित चंद्राकर को फूल माला पहनाकर और मिठाई खिलाकर उनका जन्म दिन मनाया। विधायक ललित चंद्राकर ने क्षेत्र के लोगों का आभार व्यक्त किया और कहा कि उनकी शुभकामनाओं और आशीर्वाद से वे हमेशा ऊर्जा और प्रेरणा प्राप्त करते हैं।

विधायक ललित चंद्राकर ने कहा कि वे क्षेत्र के लोगों की सेवा के लिए हमेशा प्रतिबद्ध हैं और उनकी समस्याओं का समाधान करने के लिए हमेशा उपलब्ध हैं। साथ ही आज क्षेत्र से आए जनता का समस्या सुन निराकरण किया गया।

संपूर्ण खबरों के लिए क्लिक करे

https://jantakikalam.com

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button