छत्तीसगढ़दुर्ग

वंदे मातरम के 150 वर्ष पूर्ण: दुर्ग में होगा सामूहिक वंदे मातरम वाचन, मंत्री राम विचार नेताम रहेंगे मुख्य अतिथि

वंदे मातरम गीत के 150 वर्ष पूर्ण होने पर कल होगा वंदे मातरम गीत का वाचन पुराना बस स्टैंड में आयोजित समारोह में
कार्यक्रम मुख्य अतिथि छत्तीसगढ़ शासन के कैबिनेट मंत्री राम विचार नेताम भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष एवं पूर्व विधायक रंजना साहू
1 अक्टूबर 2025 को देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली केंद्रीय मंत्रिमंडल ने राष्ट्रीय गीत वंदे मातरम के 150 वर्ष संपूर्ण होने के उपलक्ष्य में पूरे देश में उत्सव मनाने का निर्णय लिया है जिसे लेकर भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय प्रदेश नेतृत्व के द्वारा 150 वे वर्ष के स्मरणार्थ राष्ट्रव्यापी कार्यक्रम आयोजित करने का निर्णय लिया गया है कार्यक्रमों के कड़ी में 7 नवंबर को दुर्ग जिला मुख्यालय में संभाग स्तरीय सामूहिक वंदे मातरम गीत का वाचन का कार्यक्रम आयोजित किया गया है।

आयोजित कार्यक्रम के बारे में विस्तार पूर्वक जानकारी देते हुए दुर्ग जिला भाजपा अध्यक्ष सुरेंद्र कौशिक ने बताया कि 7 नवंबर दिन शुक्रवार को को राष्ट्रीय गीत वंदे मातरम के 150 वर्षगांठ के अवसर पर पुराना बस स्टैंड दुर्ग में शाम 3:00 बजे से सामूहिक रूप से वंदे मातरम गीत का कार्यक्रम रखा गया है।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि छत्तीसगढ़ शासन के कैबिनेट मंत्री राम विचार नेताम और प्रदेश भाजपा उपाध्यक्ष एवं पूर्व विधायिका रंजना साहू होंगे साथ में दुर्ग जिले के वरिष्ठ नेता गण भी सम्मिलित होंगे कार्यक्रम के पूर्व लोक कलाकार छत्तीसगढ़ की आरु साहू के द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया है कार्यक्रम में दुर्ग शहर के आम जनमानस को सम्मिलित होने की अपील की गई है।

संपूर्ण खबरों के लिए क्लिक करे

https://jantakikalam.com

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button