
Airforce Agniveer Result 2025: इंडियन एयर फोर्स (IAF) ने अग्निवीर वायु भर्ती परीक्षा (Intake 02/2026) का रिजल्ट जारी कर दिया है. जो उम्मीदवार 25 सितंबर 2025 को आयोजित इस परीक्षा में शामिल हुए थे, वे अब अपना रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट – agnipathvayu.cdac.in पर जाकर चेक कर सकते हैं. इसके लिए उम्मीदवारों को अपना ईमेल आईडी या यूजरनेम और पासवर्ड डालकर लॉगिन करना होगा.
Airforce Agniveer Result 2025: ऐसे डाउनलोड करें रिजल्ट
– सबसे पहले इस आधिकारिक वेबसाइट – agnipathvayu.cdac.in पर जाएं.
– इसके बाद होम पेज पर दिए गए ‘Airforce Agniveer Result 2025’ के लिंक पर क्लिक करें.
– अब अपनी ईमेल आईडी और पासवर्ड डालकर लॉग इन करें.
– लॉगिन करने के बाद आपका रिजल्ट स्क्रीन पर खुल जाएगा.
– आप अपना रिजल्ट डाउनलोड करें और भविष्य के लिए उसका प्रिंटआउट जरूर निकाल लें.
चयन प्रक्रिया
अग्निवीर वायु भर्ती में चयन कई चरणों में होता है. सबसे पहले लिखित परीक्षा आयोजित की जाती है. इसके बाद उम्मीदवारों को फिजिकल फिटनेस टेस्ट (PFT) देना होता है. चयनित उम्मीदवारों को इसके बाद स्ट्रीम स्टेबिलिटी टेस्ट, डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन और फिर मेडिकल एग्जामिनेशन से गुजरना पड़ता है.
शारीरिक योग्यता मानक
हाइट: मिनिमम 152 सेमी
चेस्ट: कम से कम 5 सेमी तक फैलना जरूरी
वजन: लंबाई और उम्र के अनुपात में होना चाहिए
वेतनमान (Salary Structure)
अग्निवीर वायु भर्ती के तहत चयनित उम्मीदवारों को 4 साल की सेवा अवधि के दौरान नीचे बताए गए तरीके से वेतन दिया जाएगा:
पहला साल: 30,000 रुपये (हाथ में 21,000 रुपये, 9,000 रुपये कॉपर्स फंड में जाएगा)
दूसरा साल: 33,000 रुपये (हाथ में 23,100 रुपये, 9,000 रुपये कॉपर्स फंड में जाएगा)
तीसरा साल: 36,500 रुपये (हाथ में 25,550 रुपये, 10,950 रुपये कॉपर्स फंड में जाएगा)
चौथा साल: 40,000 रुपये (हाथ में 28,000 रुपये, 12,000 रुपये कॉपर्स फंड में जाएगा)
इस प्रकार, चयनित उम्मीदवारों को न केवल आकर्षक वेतन मिलेगा, बल्कि देश की सेवा करने का गौरवशाली अवसर भी प्राप्त होगा.
संपूर्ण खबरों के लिए क्लिक करे




