अपराधछत्तीसगढ़दुर्ग

दुर्ग पुलिस की बड़ी कार्रवाई: म्यूल अकाउंट के जरिए साइबर ठगी करने वाला आरोपी गिरफ्तार

दुर्ग – दुर्ग पुलिस द्वारा सायबर क्राईम रोकने एवं सायबर क्राईम में संलिप्त अपराधियो के विरूद्ध लगातार अभियान चलाकर कार्यवाही की जा रही है , इसी क्रम में सायबर क्राईम में म्यूल अकाउंट का प्रयोग कर सायबर क्राईम को अंजाम देने वाले 01 आरोपी को अभीरक्षा में लेने में पुलिस को सफलता प्राप्त हुई है।

अभियान के तहत समन्वय पोर्टल के माध्यम से म्यूल अकाउंट के नंबर के संबंध में जानकारी मिलने पर थाना पद्मनाभपुर का पाया जाने पर अपराध क्रमांक 403/25 धारा 317(2), 318(4) बी.एन.एस कायम कर विवेचना में लिया गयाl

विवेचना के दौरान पाया गया कि बैंक ऑफ़ महाराष्ट्र का खाताधारक आरोपी रोहित कुमार श्रीवास्तव पता आनंद विहार पोटिया चौक पदमनाभपुर के द्वारा शाखा में खाता खुलवाकर यह जानते हुए कि उक्त खाता को ऑनलाइन ठगी की रकम प्राप्त कर बेईमानी व अवैध धन लाभ अर्जित करने के प्रयोग में लाकर संपत्ति का संवर्धन कर खाता में दिनांक 22/03/2025 को धन अर्जित कर 23,310/-रूपये को ऑनलाइन छल करते हुए खाता में प्राप्त किया है वह साइबर ऑनलाइन ठगी की रकम आई है जो छल पूर्वक बेईमानी से आरोपी द्वारा ठगी की रकम प्राप्त किया गया है, आरोपी के बैंक डिटेल्स प्राप्त कर अग्रिम आवश्यक कार्यवाही की जा रही है l

आरोपी :- रोहित कुमार श्रीवास्तव, उम्र 25 साल, पता पोटिया चौक दुर्ग

संपूर्ण खबरों के लिए क्लिक करे

https://jantakikalam.com

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button