कैरियररोजगार

SEBI में ग्रेड ए ऑफिसर भर्ती, वैकेंसी समेत पढ़ लें यहां जरूरी डिटेल…

नौकरी की तलाश कर रहे उम्मीदवारों के लिए एक शानदार खबर है। भारतीय प्रतिभूति एवं विनिमय बोर्ड (SEBI) ने अधिकारी ग्रेड ए पदों के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। योग्य और इच्छुक उम्मीदवार SEBI की आधिकारिक वेबसाइट sebi.gov.in के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इस भर्ती के लिए आवेदन करने की आखिरी तारीख 28 नवंबर 2025 है, इच्छुक उम्मीदवार इस तिथि तक या इससे पहले ही आवेदन कर दें।

कितने और किन पदों को भरा जाएगा?

इस भर्ती प्रक्रिया के तहत संगठन में 110 सहायक प्रबंधक पदों पर भर्ती की जाएगी।

  • सामान्य: 56 पद
  • विधि: 20 पद
  • सूचना प्रौद्योगिकी: 22 पद
  • अनुसंधान: 4 पद
  • राजभाषा: 3 पद
  • इंजीनियरिंग: 5 पद

कब होगी परीक्षा?

इस भर्ती के लिए चरण 1 परीक्षा का आयोजन 10 जनवरी 2026 को आयोजित किया जाएगा। वहीं, फेज 2 की परीक्षा का आयोजन 21 फरवरी 2026 को आयोजित किया जाएगा।

कैसे करें आवेदन 

  • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  • इसके बाद होमपेज पर संबंधित लिंक पर क्लिक करें।
  • इसके बाद अपने आपको पहले रजिस्टर करें।
  • इसके बाद अपने आवेदन पत्र को भरें।
  • अपने आवेदन पत्र को भरने के बाद उम्मीदवार उसे सबमिट कर दें।
  • फॉर्म सबमिशन के बाद उम्मीदवार डाउनलोड कर एक प्रिंटआउट ले लें।

डायरेक्ट लिंक

आवेदन शुल्क

अनारक्षित/ओबीसी/ईडब्ल्यूएस श्रेणी के लिए आवेदन शुल्क ₹1000/- + 18% जीएसटी और एससी/एसटी/पीडब्ल्यूबीडी श्रेणी के लिए ₹100/- + 18% जीएसटी है। भुगतान केवल डेबिट कार्ड (रुपे/वीज़ा/मास्टरकार्ड/मेस्ट्रो), क्रेडिट कार्ड, इंटरनेट बैंकिंग, आईएमपीएस, कैश कार्ड/मोबाइल वॉलेट के माध्यम से किया जा सकता है।

चयन प्रक्रिया

चयन प्रक्रिया तीन चरणों में होगी: चरण I (ऑनलाइन स्क्रीनिंग परीक्षा जिसमें 100-100 अंकों के दो प्रश्नपत्र होंगे), चरण II (ऑनलाइन परीक्षा जिसमें 100-100 अंकों के दो प्रश्नपत्र होंगे) और चरण III (साक्षात्कार)। दो प्रश्नपत्रों (100-100 अंकों के बहुविकल्पीय प्रश्न) वाली एक ऑनलाइन स्क्रीनिंग परीक्षा 10 जनवरी, 2026 को आयोजित की जाएगी।

संपूर्ण खबरों के लिए क्लिक करे

https://jantakikalam.com

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button