छत्तीसगढ़भिलाई

नंदिनी खदान क्षेत्र के मालपुरी खुर्द ग्राम में बीएसपी की सतर्कता जागरूकता सप्ताह के अंतर्गत ग्राम सभा का आयोजन…

भिलाई इस्पात संयंत्र के सतर्कता विभाग एवं खदान विभाग के संयुक्त तत्वावधान में सतर्कता जागरूकता सप्ताह 2025 के अंतर्गत 29 अक्तूबर 2025 को नंदिनी खदान क्षेत्र स्थित शासकीय प्राथमिक विद्यालय, मालपुरी खुर्द ग्राम में एक ग्राम सभा का आयोजन किया गया। इस आयोजन का उद्देश्य भ्रष्टाचार के दुष्परिणामों के प्रति जागरूकता फैलाना एवं सतर्कता के महत्व को जन-जन तक पहुँचाना था।

इस अवसर पर मुख्य महाप्रबंधक (सतर्कता) एवं ए.सी.वी.ओ., सुनील सिंघल कार्यक्रम के अध्यक्ष रहे। कार्यक्रम में महाप्रबंधक (सतर्कता) संदीप गुप्ता, महाप्रबंधक (नंदिनी खदान) सुधाकर जमुलकर, महाप्रबंधक (सतर्कता) श्रीमती रेणू गुप्ता, वरिष्ठ प्रबंधक (सतर्कता) अनुराग मित्तल, उप प्रबंधक (नंदिनी खदान) शशि भूषण प्रसाद, वरिष्ठ सतर्कता निरीक्षक अजय सिंह तथा सतर्कता निरीक्षक आर. वी. गोपाल राव उपस्थित थे।

इनके साथ ही शासकीय प्राथमिक विद्यालय, मालपुरी खुर्द ग्राम के प्रधानपाठक नीलमचंद ताम्रकार, विद्यालय के शिक्षकगण तथा ग्राम पंचायत मालपुरी खुर्द के प्रतिनिधि भी कार्यक्रम में सम्मिलित हुए। कार्यक्रम के आरंभ में महाप्रबंधक (सतर्कता) श्रीमती रेणू गुप्ता द्वारा उपस्थित जनों को “सत्यनिष्ठा की शपथ” दिलाई गई। इसके उपरांत विद्यालय के विद्यार्थियों द्वारा स्वागत गीत, नृत्य प्रस्तुति एवं छत्तीसगढ़ी लोकनृत्य सहित विविध सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया, जिनसे वातावरण उत्साहपूर्ण हो उठा।

प्रधानपाठक (शा.प्रा.वि. मालपुरी खुर्द) नीलमचंद ताम्रकार ने अपने स्वागत उद्बोधन में विद्यालय में भिलाई इस्पात संयंत्र द्वारा की जा रही कॉर्पोरेट सामाजिक उत्तरदायित्व (सीएसआर) संबंधी पहलों की जानकारी दी तथा उपस्थित जनों को निवारक सतर्कता के प्रति प्रेरित किया।

बीएसपी के सतर्कता अधिकारियों द्वारा विद्यालय के विद्यार्थियों एवं शिक्षकों को स्मृति उपहार भी प्रदान किए गए। उल्लेखनीय है कि शासकीय प्राथमिक विद्यालय, मालपुरी खुर्द ग्राम में भिलाई इस्पात संयंत्र के नंदिनी खदान के सीएसआर विभाग द्वारा दो कक्षाओं, मध्याह्न भोजन हेतु रसोई कक्ष, शिक्षकों के शौचालय, बालक-बालिका शौचालय तथा सीसी सड़क का निर्माण कराया गया है। इन सुविधाओं ने विद्यालय के शिक्षण वातावरण में उल्लेखनीय सुधार लाया है।

संपूर्ण खबरों के लिए क्लिक करे

https://jantakikalam.com

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button