
दुर्ग । मामले का संक्षिप्त विरण इस प्रकार है कि प्रार्थिया श्रीमति रेखा बघेल पति ललित बघेल उम्र 38 साल पता कसारीडीह कन्हैयापुरी चौक थाना पदमनाभपुर ने दिनांक 11.8.25 को रिपोर्ट दर्ज कराया कि पीड़ित एवं पीड़िता से आरोपीगण द्वारा मारपीट करते हुए मोबाईल को जबरदस्ती छीनकर उसी मोबाईल से पीड़िता का वीडीयो बनाकर पीड़िता के मोबाईल पर फोन कर वीडियो को वायरल करने की धमकी देकर 5,000/- रूपए की मांग करने तथा पीड़ित का मोबाईल छीनकर भाग जाने की रिपोर्ट पर थाना पद्मनाभपुर मेंअपराध क्रमाँक 330/25 धारा 309(6),308(2),310(2) बी.एन.एस. का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।
विवेचना दौरान आरोपियों की पतासाजी क्रम में आरोपी 1. सागर कंडरा उर्फ गंजा पिता सनमुगम कंडरा उम्र 24 साल पता रूआंबांधा भिलाई 2. तीरथ सोनकर पिता अजय सोनकर उम्र 24 साल पता सुभाष नगर दुर्ग 3. भोला निषाद पिता रामकुमार निषाद उम्र 24 साल पता पोटियाकला चैक कुंदरा पारा दुर्ग को पूर्व में गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय पेश किया गया है।
प्रकरण में घटना कारित करने के बाद से फरार आरोपी जालम सिंह अपने सकुनत पता गुण्डरदेही जिला बालोद में रहना पता चलने पर आरोपी पता तलाश हेतू आरोपी जालम सिंह के सकुनत पर पता किया गया जो अपने सकुनत पर मिला आरोपी जालम सिंह उर्फ जयसिंह गाड़ा पिता भीमसिंह गाड़ा उम्र 25 साल पता गुण्डरदेही बस स्टैंण्ड के पास थाना गुण्डरदेही जिला बालोद को दिनांक 28.10.2025 को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय पेश किया गया।
संपूर्ण खबरों के लिए क्लिक करे




