R.O. No. - 13538/44
दुर्ग – छत्तीसगढ़ के नवा रायपुर में आगामी 1 नवंबर को रजत जयंती राज्य उत्सव समारोह में देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आगमन होना है और सरदार वल्लभभाई पटेल 150 की जयंती के अवसर आयोजित होने वाले कार्यक्रम की जानकारी एवं दायित्व निर्धारण को लेकर दुर्ग जिला भाजपा की महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन जिला भाजपा अध्यक्ष सुरेंद्र कौशिक की अध्यक्षता में संपन्न हुई आयोजित।
बैठक महापौर अलका बाघमार,भाजपा प्रदेश कार्य समिति सदस्य उषा टावरी, जिला महामंत्री दिलीप साहू, विनोद अरोरा, जिला पंचायत उपाध्यक्ष पवन शर्मा, सभापति श्याम शर्मा, जनपद पंचायत अध्यक्ष कुलेश्वरी देवांगन, अमलेश्वर नगर पालिका अध्यक्ष दयानंद सोनकर, पाटन नगर पंचायत अध्यक्ष योगेश निक्की भाले, धमधा नगर पंचायत अध्यक्ष श्वेता अग्रवाल, महिला मोर्चा प्रदेश मंत्री माया बेलचंदन, वरिष्ठ भाजपा नेता अजय तिवारी, शिव चंद्राकर, निशा सोनी उपस्थित रहे।
आयोजित बैठक में उपस्थित नेताओं के द्वारा मार्गदर्शन प्रदान कर दुर्ग जिले की उपस्थिति प्रदेश के द्वारा तय गए संख्या के आधार पर करने का आहवन किया गया। आयोजित बैठक में जिला भाजपा अध्यक्ष सुरेंद्र कौशिक ने संबोधित करते हुए कहां की छत्तीसगढ़ की रजत जयंती महोत्सव ( राज्योत्सव ) हम सभी मनाने जा रहे हैं।
और आप सभी जानते हैं छत्तीसगढ़ की स्थापना परम श्रद्धेय स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी द्वारा की गई थी और इस बार राज्योत्सव में विश्व के सर्वमान्य नेता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आ रहे हैं दुर्ग जिले को जो संख्या प्रदेश नेतृत्व के द्वारा प्रदान की गई उसे हमें लेकर जाना होगा।
हर बार दुर्ग जिला अपनी उपस्थिति प्रत्येक प्रदेश के कार्यक्रम में दर्ज करता है और राजधानी के नजदीक होने के कारण हमारा दायित्व भी बढ़ जाता है मंडलवार संख्या का निर्धारण आज की बैठक में तय करना है और हम सभी को तैयारी में जुटना है। भाजपा जिला अध्यक्ष सुरेंद्र कौशिक ने आगे कहां की आगामी दिनों सरदार वल्लभभाई पटेल के 150 वी जयंती के अवसर पर विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जाना है।
संपूर्ण कार्यक्रम का नेतृत्व दुर्ग लोकसभा के सांसद विजय बघेल के द्वारा किया जाएगा सर्वप्रथम 31 अक्टूबर को रन फॉर यूनिटी कार्यक्रम पटेल चौक से प्रारंभ होगा जो जेल तिरहा के पास खत्म होगा। श्री कौशिक ने आगे कहा कि हमने मन की बात सुनी है इस माह केंद्रीय नेतृत्व के द्वारा आत्मनिर्भर भारत संकल्प अभियान पत्र भी कार्यक्रम के बाद भरवारा गया।
R.O. No. - 13538/44
यह पत्र हम सभी को जिला कार्यालय में जमा कराया है ताकि इसे हम प्रदेश नेतृत्व को दे सके। जिला महामंत्री विनोद अरोरा ने सरदार वल्लभ भाई पटेल @150 जयंती कार्यक्रम के बारे में जानकारी प्रदान करते हैं कहा कि यह कार्यक्रम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘विकसित भारत 2047 के विजन से जुड़ा हुआ है।
उन्होंने कहा कि सरदार वल्लभभाई पटेल केवल ‘लौह पुरुष’ ही नहीं थे, बल्कि वे भारत की एकता और अखंडता के प्रतीक थे।उन्होंने बिखरी हुई रियासतों को जोड़कर अखंड भारत का निर्माण किया। उसी भावना को आगे बढ़ाने के लिए यह ‘यूनिटी मार्च’ आयोजित किया जा रहा है, ताकि युवा पीढ़ी सरदार पटेल के विचारों से प्रेरित होकर राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भूमिका निभा सके। और कार्यक्रमों के आयोजन के बारे में विस्तार से जानकारी प्रदान की।
आयोजित बैठक का संचालन जिला महामंत्री दिलीप साहू ने किया आभार जिला मंत्री गिरेश साहू ने किया। आयोजित बैठक में जिला उपाध्यक्ष सरिता मिश्रा, हर्षा चंद्राकर, राजीव पांडेय, अशोक राठी मंत्री गायत्री वर्मा, गिरेश साहू, शैलेंद्र शैंडे, कोषाध्यक्ष ओम प्रकाश सेन, सह कोषाध्यक्ष ध्रुव सचदेव कार्यालय मंत्री आसिफ अली सह कार्यालय मंत्री राहुल पंडित प्रवक्ता दिनेश देवांगन मीडिया प्रभारी राजा महोबिया सह मीडिया प्रभारी राकेश दुग्गड सोशल मीडिया जिला संयोजक रजनीश श्रीवास्तव मंडल भाजपा अध्यक्ष कमलेश फेकर,
महेंद्र लोढ़ा मनमोहन शर्मा कौशल साहू हेमंत सिन्हा लिकेश्वर देशमुख शीतला ठाकुर राजू जंघेल अनुपम साहू कमलेश चंद्राकर रानी बंछोर लोकेंद्र ब्रह्म भट्ट देवनारायण चंद्राकर उमा भारती साहू अमित पटेल दिनेश नालोडे जय श्री राजपूत, लीना दिनेश देवांगन उमा साहू दीपक चोपड़ा उमेश गोस्वामी वीरेंद्र तन्ना नरेंद्र साहू , राजीव अग्रवाल संजू कुमार उपस्थित रहे।
संपूर्ण खबरों के लिए क्लिक करे
