
दुर्ग – देश के लोह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल 150 वी जयंती के अवसर पर लोक सभा स्तरीय विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जाना सुनिश्चित किया गया है जिसे लेकर लोकसभा के सांसद विजय बघेल के द्वारा दुर्ग के सर्किट हाउस में प्रेस वार्ता ली गई आयोजित प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए सांसद विजय बघेल ने कहा कि सरदार वल्लभ भाई पटेल जी की 150वीं जंयती SARDAR@150 – UNITY MARCHसरदार वल्लभ भाई पटेल की 150 वीं जंयती के उपलक्ष्य में आयोजित पदयात्रा राष्ट्र की चेतना को जगाने वाला अभियान है।
सरदार वल्लभ भाई पटेल जी ने बिखरे हुए भारत को एक सूत्र में पिरोकर अखण्ड भारत का स्वरूप हमें दिया है। सांसद विजय बघेल ने आगे कहा कि लौहपुरूष सरदार वल्लभ भाई पटेल की इच्छा शक्ति भी लौह जैसी थी, उनका विश्वास था ‘‘भारत एक है, भारत अखण्ड है, और भारत सदा सर्वदा अखण्ड रहेगा‘‘।
इस 150वीं जयंती के उपलक्ष्य में डिजीटल गतिविधियां के माध्यम से राष्ट्रीय निबंध प्रतियोगिता, राष्ट्रीय सोशल मिडिया रील प्रतियोगिता एवं SARDAR@150 – UNITY MARCH यंग लीडर कार्यक्रम सम्मिलित हैं।31 अक्टूर 2025 से 25 नवम्बर 2025 तक भारत के प्रत्येक जिला स्तर पर पदयात्रा होनी है, यह पदयात्रा 8 से 10 किलोमीटर की होगी।
हर लोकसभा क्षेत्र मे 03 पदयात्रायों होगी, जिसमें मै स्वंय अपने क्षेत्र के सभी युवाओं के साथ गांव-गांवो, गली-गली भ्रमण करूंगा। इस पूरे अभियान में MY BHARAT, NCC CADETS, NSS के स्वंय सेवक हमारे साथ कंधे से कंधा मिलाकर चलेंगे। यह पदयात्रा जनजागरण का महायज्ञ होगा, जैसे सरदार पटेल ने रियासतो को जोड़कर एक भारत का निर्माण किया था वैसे ही यह पदयात्रा हमारे क्षेत्र के लोगो के दिलो को जोड़ने का कार्य करेगी।
यह पदयात्रा अपने-अपने क्षेत्र की संस्कृति का गौरव पेश करेंगी जो कि एक भारत श्रेष्ठ भारत की भावना जागृत करेंगी। सांसद विजय बघेल ने आगे कहा की इस पदयात्रा में न केवल राजनीति से जुड़े व्यक्त्वि अपितु सेवानिवृत्त प्रशासनिक व सैन्य अधिकारी, राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ी, सम्मानित एवं लोकप्रिय नागरिक भी इस पदयात्रा से जुड़ेगे।
इस अभियान का सबसे बड़ा अध्याय 26 नवम्बर 2025 को संविधान दिवस के दिन प्रारंभ होगा उस दिन सरदार पटेल की जन्मभूमि करमसद से लेकर एकता के प्रतिक स्टेच्यू ऑफ यूनिटी केवडिया तक 152 किलोमीटर की ऐतिहासिक पदयात्रा होगी, जिसमें हजारो पदयात्री भी सम्मिलित होंगे। इस पदयात्रा के जरिये ‘‘ वोकर फॉर लोकल‘‘ और ‘‘आत्मनिर्भर भारत‘‘ का संकल्प भी युवाओं के बीच पहुंचेगा।
सांसद विजय बघेल ने आगे कहा कि सरदार वल्लभ भाई पटेल जी का सपना अखण्ड भारत का था, जिसे आज हम सभी को मिलकर अखण्ड भारत के उस स्वप्न को आत्म निर्भर व विकसित भारत के रूप में साकार करें।इसी विश्वास के साथ हमारे माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी आज विकसित भारत 2047 के संकल्प के साथ आगे बढ़ रहें है। जिसका हम सभी को सहयोग करना है | सरदार पटेल जी ने नक्शे पर भारत को एक किया था, हम दिलो व आत्माओं में भारत को एक करना है |
सांसद विजय बघेल ने आत्मनिर्भर भारत एवं विकसित भारत 2047 के बारे में संबोधित करते हुए आगे कहा यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में हमारा देश आत्मनिर्भर भारत की ओर तेज़ी से अग्रसर है। हाल के ऐतिहासिक जीएसटी क्रांति और उससे पहले आयकर की दरों में ऐतिहासिक छूट देकर, सभी तरह के कर कानूनों का सरलीकरण कर मोदीजी ने ‘विकसित भारत’ की राह को प्रशस्त किया है।
नागरिकों को राहत, व्यापार सुगमता, कर सरलीकरण का अंतिम ध्येय भारत को विकसित बना देश के 150 करोड़ नागरिकों का जीवन आसान बना कर, उनके जीवन को संवारने का ध्येय लेकर मोदीजी काम कर रहे हैं। हम सबको याद है कि हमारे यशस्वी प्रधानमंत्रीजी ने कोरोना की वैश्विक महामारी के समय सबसे पहले ‘आत्मनिर्भर भारत’ का मंत्र दिया था।
उस समय की भयानक आपदा को भी ऐसा अवसर बना देना, किसी चमत्कारिक नेतृत्व के वश की ही बात है। माननीय प्रधानमंत्री जी द्वारा दिया गया ‘आत्मनिर्भर भारत’ का संकल्प सिर्फ एक संकल्प नहीं, बल्कि देशभक्ति की अभिव्यक्ति भी है। सांसद विजय बघेल ने आगे कहा कि हर घर स्वदेशी, घर-घर स्वदेशी की भावना के साथ इस अभियान को जन-जन तक पहुँचाने के लिए आत्मनिर्भर भारत संकल्प सम्मेलन और आत्मनिर्भर भारत संकल्प रथ यात्रा जैसी कई गतिविधियों की योजना बनाई गई है।
इस अभियान का उद्देश्य ‘वोकल फॉर लोकल’ के संदेश को हर भारतीय तक पहुँचाना है।यदि सिर्फ रक्षा क्षेत्र में आत्मनिर्भर भारत के संकल्प को देखें तो 2014 से पहले जहां हम बड़े पैमाने पर आयात पर निर्भर थे वहीं अब आत्मनिर्भर होते हुए रक्षा निर्यातक बन चुके हैं।भारत का रक्षा निर्यात वित्त वर्ष 2014-15 में 1 हजार 941 करोड़ रूपए से बढ़कर वित्त वर्ष 2024-25 में 23 हजार 622 करोड़ रूपए हो गया है।
आज हमारे देश ने विश्व के तीसरे सबसे बड़े स्टार्ट अप इको सिस्टम के रूप में स्थापित कर लिया है. जहां 17 लाख से अधिक युवाओं को रोजगार के अवसर मिले हैं।भारत में 100 से अधिक यूनिकॉर्न आत्मनिर्भर भारत के संकल्प का प्रतीक हैं। सही अर्थ में हमारे माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने आत्मनिर्भर भारत के संकल्प से अंत्योदय के उद्देश्य को भी पूरा कर रहे हैं।
सांसद विजय बघेल ने आगे कहा कि आत्मनिर्भर भारत के स्वप्न को पूरा करने के लिए न्यूनतम सरकार अधिकतम शासन के ध्येय पर चलते हुए माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में देश में आर्थिक और नीतिगत सुधारों का जो दौर चल रहा है, उसका सबसे अधिक लाभ गरीब, किसान, महिलाओं, मध्यम वर्ग को मिला है।वर्तमान में भारत विश्व की चौथी बड़ी अर्थव्यवस्था है।
इस दशक के अंत तक हम तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनने की राह पर है। छत्तीसगढ़ का जीएसडीपी भी पांच वर्ष में दुगना कर उसे 10 लाख करोड़ करने का लक्ष्य लेकर हम कार्या कर रहे हैं। यह लक्ष्य प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के निर्णायक शासन, दूरदर्शी सुधारों से संभव होगा।
सांसद विजय बघेल ने आगे कहां की छत्तीसगढ़ इस अभियान में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। हमारा लक्ष्य है कि छत्तीसगढ़ आत्मनिर्भर भारत का अग्रणी राज्य बने। इसके लिए स्थानीय उत्पादों को वैश्विक बाज़ार से जोड़ने की रणनीति पर कार्य किया जा रहा है। यहां की समृद्ध संस्कृति, परंपरागत कला, शिल्प और संसाधन आत्मनिर्भरता के सशक्त उदाहरण हैं।
प्रधानमंत्री जी ने देशवासियों से आह्वान किया है कि हर भारतीय गर्व से कहे मैं स्वदेशी खरीदता हूँ, मैं स्वदेशी बेचता हूँ। गर्व से कहो यह स्वदेशी है, यही भावना आत्मनिर्भर भारत का मूल है। जिसका परिणाम इस बार की दिवाली में हमने देखा है खासकर से महिलाएं जिन्होंने अपने हुनर के माध्यम से गृह उपयोगी सामान का निर्माण किया और उसका विक्रय भी किया जिससे महिलाएं आत्मनिर्भर बन पाई।
नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में देश में आर्थिक और नीतिगत सुधारों का जो दौर चल रहा है, उसका सबसे अधिक लाभ गरीब, किसान, महिलाओं, मध्यम वर्ग को मिला है। आयोजित प्रेस वार्ता में भाजपा जिला अध्यक्ष सुरेंद्र कौशिक, भिलाई जिला भाजपा अध्यक्ष पुरुषोत्तम देवांगन, विधायक ललित चंद्राकर डोमन लाल कौर्सेवाडा, भाजपा प्रदेश मंत्री जितेंद्र वर्मा महापौर अलका बाघमार, जिला महामंत्री विनोद अरोरा, भिलाई भाजपा महामंत्री बिजेंद्र सिंह, प्रेमलाल साहू, जिला भाजपा मीडिया प्रभारी राजा महोबिया, नेहरू युवा खेल कल्याण विभाग जॉइंट कमिश्नर नितिन शर्मा, सहित भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
संपूर्ण खबरों के लिए क्लिक करे




