
दुर्ग – दुर्ग पुलिस द्वारा नशे के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान विश्वास के तहत आज दिनांक 24.10.2025 से 30.10.2025 तक थाना नेवई क्षेत्र में सामुदायिक भवन में चलाया जा रहा है नशा मुक्ति वैलनेस शिविर जो की दुर्ग पुलिस एवं आर्ट ऑफ लिविंग के सहयोग से वैलनेस शिविर का आयोजन किया जा रहा है।
जिसमें 35 बच्चों के द्वारा भागीदारी दिखाई गई जिसमें आर्ट ऑफ लिविंग से उपस्थित अमन बेल चंदन एवं उनके सहयोगी के द्वारा उपस्थित बच्चों को योग ध्यान एवं आपस में बच्चों को खेल भी खिलाया गया बच्चों द्वारा बहुत ही उत्साह के साथ इसमें भागीदारी की गई तथा बच्चे बहुत ही खुश नजर आए।
इस कार्यक्रम में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक विजय अग्रवाल दुर्ग, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुखनंदन राठौर शहर, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती पदमश्री तंवर आईयूसीएडब्ल्यू ,उप पुलिस अधीक्षक श्रीमती भारती मरकाम आई यू सी ए डब्लू, थाना प्रभारी नेवई एवं रक्षा टीम प्रभारी श्रीमती उप निरीक्षक संगीता मिश्रा एवं रक्षा टीम उपस्थित थे।

संपूर्ण खबरों के लिए क्लिक करे




