
दुर्ग ग्रामीण विधान सभा क्षेत्र अंतर्गत तिरगा सिलोदा मातर महोत्सव धूमधाम के साथ मनाया गया। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में दुर्ग ग्रामीण विधायक ललित चंद्राकर शामिल हुआ और भगवान श्री कृष्ण की पूजा अर्चना कर आशीर्वाद प्राप्त किया। इस अवसर पर, विधायक चंद्राकर ने प्रदेश वासियों की खुशहाली की कामना की।
इस दौरान मातर पर यादव समाज के लोग अपने घरों से काछन निकले फिर दइहान पहुंचकर खोड़हर देव की पूजा अर्चन किया। इस दौरान उन्होंने अखाड़ा कला के माध्यम अपने शौर्य का प्रदर्शन करने के साथ दांड़ खेलाकर गौधन को सोहई बांधे अंत में प्रसादी के रूप में लोगों को खीर व दूध का वितरण किया गया।
साथ ही 8वी,10वी,12वी में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले छात्राओं व विभिन्न क्षेत्रों में कार्यरत उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले गणमान्य लोगों का सम्मान किया गया। विधायक ललित चंद्राकर ने अपने संदेश में कहा कि मातर महोत्सव हमें भगवान श्री कृष्ण की भक्ति और उनकी पूजा अर्चना के महत्व के बारे में सिखाता है। उन्होंने कहा कि हमें अपने जीवन में भगवान श्री कृष्ण की शिक्षाओं का पालन करना चाहिए और उनकी पूजा अर्चना करनी चाहिए।
इस अवसर पर जनपद अध्यक्ष कुलेश्वरी देवांगन जी, जनपद सदस्य नंदू साहू जी,जिला मंत्री गिरेश साहू पूर्व केंदीय बैंक अध्यक्ष प्रीतपाल बेलचंदन जनपद सदस्य दामिनी साहू मंडल अध्यक्ष हेमंत सिन्हा सरपंच धसिया राम , मुकेश बेलचंदन भूपेन्द्र बेलचंदन उपाध्यक्ष नंदू निर्मलकर, सुरेन्द्र बेलचंदन सुखदेव देवांगन,नारायण साहू,चमन यादव,स्वेता राजपूत,बुधराम यादव,गणेश यादव,प्रकाश निषाद,जीवन लाल यादव सहित समिति के सदस्य गण व ग्रामीण जन बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।
संपूर्ण खबरों के लिए क्लिक करे




